{"_id":"5923e09d4f1c1b3d6a53758a","slug":"posts-will-be-filled-with-deputation","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां प्रतिनियुक्ति से भरे जाएंगे पद, दो दिन होंगे इंटरव्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां प्रतिनियुक्ति से भरे जाएंगे पद, दो दिन होंगे इंटरव्यू
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 23 May 2017 01:04 PM IST
विज्ञापन
साक्षात्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से राज्य में संचालित राजकीय आवासीय विद्यालयों में रिक्त पदों को शिक्षा विभाग से प्रतिनियुक्ति से भरने के लिए 6 व 7 जून को साक्षात्कार लिए जाएंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक डॉ. समित शर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग में कार्यरत प्राचार्य, व्याख्याता, वरिष्ठ शिक्षक, पुस्तकालयाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षक, प्रयोगशाला सहायक आदि पदों को भरने के लिए 31 मई तक आवेदन पत्र मांगे गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिनियुक्ति के इच्छुक कार्मिक अपना आवेदन निर्धारित आवेदन पत्र पर 31 मई तक स्वयं या डाक के जरिए प्रस्तुत कर सकेंगे। आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट http://sje.rajasthan.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि विषयवार रिक्त पदों की सूची एवं अन्य दिशा निर्देश विभागीय वेबसाइट sje.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। डॉ. समित शर्मा ने बताया कि बालिका आवासीय विद्यालयों के लिए महिला कार्मिकों को प्राथमिकता दी जाएगी।