राहुल गांधी राजस्थान में ड्रामा करने आ रहें है - टीटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के चार जिलों में बाढ़ ने काफी तबाही मचाई हैं। इन क्षेत्रों में फिलहाल राहत कार्य जारी है। वहीं नेताओं के भी इन क्षेत्रों में लगातार पहुंचने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी जालोर के सांचोर में बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे।
राहुल गांधी के इस दौरे को भाजपा नेता ड्रामेबाजी करार दे रहें है। राजस्थान सरकार में मंत्री सुरेंद्र पाल टीटी का कहना है राहुल गांधी का दौरा केवल ड्रामा है। टीटी के अनुसार मुख्यमंत्री पहले ही सभी प्रकार की राहत बाढ़ पीड़ितों का मुहैया करा चुकी है।
जुबानी जंग है जारी
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर थी। तब पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा था कि मुख्यमंत्री हवा में आई और हवा में ही चली गई।
वहीं राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों ने कमर कस ली हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जालोर में डेरा डाले हुए है। जानकारी के अनुसार राहुल गांधी शुक्रवार सुबह करीब दस बजे विशेष विमान से बाड़मेर पहुंचेंगे।
इसके बाद वे हैलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र सांचौर जाएंगे। जहां उनका बाढ़ पीड़ितों से मिलने का कार्यक्रम है। इसके बाद गांधी यहां से सीधा गुजरात के बनासकांठा जाएंगे। गौरतलब है कि बनासकांठा में भी बाढ़ ने काफी तबाही मचाई है।