फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Politics: Bjp president jp nadda will attend Rajasthan State working committee meeting on january 23 in Jaipur

Politics: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा 23 जनवरी को आएंगे जयपुर, प्रदेश कार्यसमिति,कोर कमेटी की लेंगे बैठक

Sun, 22 Jan 2023 10:38 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Sun, 22 Jan 2023 10:38 PM IST
सार

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को जयपुर दौरे पर आ रहे हैं।  नड्डा शाम 5 बजे जवाहर सर्किल के पास ईपी में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। 
 

विज्ञापन
Politics: Bjp president jp nadda will attend Rajasthan State working committee meeting on january 23 in Jaipur
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा 23 जनवरी को आएंगे जयपुर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 23 जनवरी को जयपुर में प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित करेंगे। बीजेपी इस दौरान राजस्थान में चुनावी साल में गहलोत सरकार के खिलाफ चुनावी शंखनाद करेगी। कार्यसमिति की दोपहर 1 बजे से जयपुर के जवाहर सर्किल स्थित एंटरटेंमेंट पैराडाइज में शुरू होगी। इससे पहले सुबह 11 बजे से राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र आहूत होगा। जिसमें राज्यपाल का अभिभाषण होगा, शोकाभिव्यक्ति प्रस्ताव और सदन की बैठक का विवरण पटल पर रखा जाएगा। बैठक स्थगित होने के बाद नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ समेत कार्यसमिति सदस्य सीधा कार्यसमिति बैठक में पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


दोपहर में जेपी नड्डा दिल्ली से पहुंचेंगे जयपुर

जेपी नड्डा सुबह अपने दिल्ली निवास से बाय रोड रवाना होकर जयपुर आएंगे। रास्ते में विराट नगर, शाहपुरा, कोटपूतली, चंदवाजी के अलावा जयपुर के आमेर कुंडा, मोतीडूंगरी रोड पर धर्मसिंह सर्किल और ईपी से पहले जवाहर सर्किल पर नड्डा का बीजेपी नेता-कार्यकर्ताओं ने स्वागत का कार्यक्रम रखा है। प्रस्तावित कार्यक्रम दोपहर 1 बजे जयपुर में एंट्री करने का है। लेकिन स्वागत कार्यक्रम और दिल्ली हाईवे पर ट्रैफिक के कारण यह लेट भी हो सकता है। शाम 5 बजे जेपी नड्डा ईपी में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति में पहुंचेंगे और समापन सत्र को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


कार्यसमिति में ये नेता मौजूद रहेंगे

बीजेपी प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, सह प्रभारी विजया राहटकर, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व सीएम और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता राजेंद्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी, केंद्रीय चुनाव समिति सदस्य ओम प्रकाश माथुर, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर के साथ ही कोर कमेटी और कार्यसमिति सदस्य बैठक में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक का एजेंडा

बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति चुनावी साल में पहली बार राजस्थान में हो रही है। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा मौजूद रहेंगे। इस कार्यसमिति में राजस्थान में बीजेपी की सत्ता वापसी पर नड्डा पार्टी नेताओं को सीख देंगे। अलग-अलग सत्र में होने वाली कार्यसमिति में प्रदेश की कांग्रेस सरकार का कुशासन बताते हुए चुनावी साल की रणनीति तय होगी। आर्थिक और राजनीतिक प्रस्ताव पास किए जाएंगे। जी-20 देशों की बैठक को भव्य बनाने, केंद्र की मोदी सरकार की जनहित की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने, पीएम के आह्वान पर घोषित- मिलेट्स ईयर-2023 (मोटा अनाज वर्ष) में राज्य के लोगों में जागरूकता फैलाने,  28 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी की भीलवाड़ा के आसींद में रैली और देवनारायण भगवान के जयंती समारोह को बड़े रूप में मनाने सहित बजट सत्र में गहलोत सरकार को घेरने पर मंथन होगा। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के कार्यकाल को एक्सटेंड करने पर भी जेपी नड्डा इस दौरान संकेत दे सकते हैं।


बीजेपी मुख्यालय पर हुई प्रदेश पदाधिकारी बैठक

रविवार को बीजेपी मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई। प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर सहित प्रदेश पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुई बैठक में 23 जनवरी से शुरू होने वाले विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सरकार को घेरने, 23 जनवरी को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत और संबोधन कार्यक्रम की तैयारियां, पीएम नरेंद्र मोदी के 28 जनवरी को भीलवाड़ा के आसींद में प्रस्तावित दौरे की तैयारी, चुनावी साल में पार्टी को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई। गहलोत सरकार की बजट घोषणाओं के वादे पूरे नहीं होने, पेपर लीक और बेरोजगारी, किसान कर्जमाफी जैसे मुद्दों पर प्रदेश कांग्रेस सरकार को घेरने पर चर्चा की गई। पार्टी बजट सत्र के दौरान विधानसभा के अंदर और बाहर सड़क पर कांग्रेस के खिलाफ माहौल खड़ा करेगी। प्रदेश के जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरा जाएगा। कमजोर बूथों पर पार्टी कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम खड़ी करने,  प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्रतिनिधि सम्मेलन करने, जिला स्तर पर धरने-प्रदर्शन करने, नए युवा वोटर्स को पार्टी से जोड़ने,  फोटो युक्त बूथ समिति तैयार करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed