{"_id":"590844a54f1c1bcc3a442fea","slug":"police-initiatives-raising-daughter-s-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की पहल, बेटी की शिक्षा का उठाया जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की पहल, बेटी की शिक्षा का उठाया जिम्मा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 02 May 2017 02:28 PM IST
विज्ञापन
मृतक पुलिसकर्मी की बेटी और पत्नी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांति एवं सुरक्षा का जिम्मा उठाने के साथ-साथ अब सीमावर्ती जिले जैसलमेर की पुलिस ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को गति देते हुए अनूठी पहल की है। सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल की मौत के बाद उसकी बेटी की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना मोहनगढ़ में तैनात हैड कांस्टेबल तुलछाराम की 1 मार्च को मौत हो गई थी। पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने परिवार के बारे में जानकारी हासिल की तो पता चला कि उसके एक बच्चा व एक बच्ची है। पुलिस अधीक्षक की पहल पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने वेतन में से कटौती करवाकर हैड कांस्टेबल के परिवार को 1 लाख रुपए की नकद राशि की सहायता प्रदान की गई। पुलिस अधीक्षक ने मृतक हैड कांस्टेबल की पुत्री रविता एवं पत्नी कबुदेवी को बालिका की शिक्षा के लिए ये सहायता राशि प्रदान की।
पुलिस अधीक्षक ने सहायता राशि को बेटी की शिक्षा के उपयोग में लेने की बात कही है। साथ ही, उन्होंने परिजनों को भी हरसंभव सहायता का विश्वास दिलाया। मृतक हैड कांस्टेबल के परिवार के साथ ही पूरे जिले में जिला पुलिस को इस अनूठी पहल की सराहना की जा रही है।