{"_id":"58bab1704f1c1ba064832287","slug":"police-caught-the-fake-beggars","type":"story","status":"publish","title_hn":"न विकलांग न विकृति, पुलिस ने धरा तो खुली भिखारियों की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न विकलांग न विकृति, पुलिस ने धरा तो खुली भिखारियों की पोल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 04 Mar 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
नकली पांव लगाता भिखारी
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध खाटूश्याम जी मेले में आस्था की बयार के बीच अजीबो—गरीब हालात भी नजर आ रहे है। ऐसा ही एक नजारा शनिवार को उस वक्त नजर आया जब पुलिस ने यहां भिक्षावृत्ति में लगे लोगों की धरपकड़ की तो कई भिखारियों की पोल खुल गई। इतना ही नहीं पुलिस इनकी दिव्यांगता का टेस्ट कराने अस्पताल ले गई तो सामने आया कि किसी ने जला हुआ दिखाने के लिए कैमिकल लगा रखा था तो किसी ने बिना चोट प्लास्टर बांध रखा था।
दरअसल इस लक्खी मेले में सैकड़ों भिखारी भी विभिन्न स्थानों से आ गए है। इनसे दर्शनार्थियों को हो रही परेशानी और अपराधों की रोकथाम के लिए रींगस थाना पुलिस ने छापे मारे। खुद को दिव्यांग दिखाकर भीख मांगने वाले लोगों की जांच की गई तो उनके अंग सलामत निकले।
स्वयं को बीमार बताकर भीख मांग रहे भिखारियों को चिकित्सकों के पास ले जाया गया तो उनकी भी पोल खुल गई। डाक्टरों का कहना था कि लोगों से पैसे मांगने के चक्कर में ये लोग कैमिकल व अन्य बनावटी सामान का उपयोग कर खुद को विकृतियों से ग्रसित बता रहे हैं। रींगस पुलिस थाना प्रभारी महेश कुमार की ओर से की गई इस कार्रवाई में ऐसे आधा दर्जन भिखारी पकड़े, जो हाथ पैर जले होने व अन्य शीरिरीक विकृतियों को दिखा भीख मांग रहे हैं।