{"_id":"5a9233164f1c1b5e028b72b6","slug":"pm-modi-to-visit-rajasthan-once-again-for-this-special-purpose","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस खास काम के लिए फिर राजस्थान आएंगे पीएम मोदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस खास काम के लिए फिर राजस्थान आएंगे पीएम मोदी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 25 Feb 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
pm in rajasthan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक खास काम के लिए फिर से राजस्थान का दौरा करेंगे। पीएम मोदी आगामी 8 मार्च को राजस्थान के झुंझुनूं आएंगे जहां वो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं राष्ट्रीय पोषण मिशन जैसी योजनाओं का विस्तार करेंगे।
जानकारी के अनुसार शनिवार को जयपुर स्थित सचिवालय में पीएम के झुंझुनूं दौरे को लेकर के एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई जिसमें तैयारियों की रूपरेखा के बारे में चर्चा हुई। ये बैठक मुख्य सचिव एनसी गोयल और महिला एवं बाल विकास सचिव राकेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में की गई। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित कराया जाएगा जहां प्रधानमंत्री 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' एवं राष्ट्रीय पोषण योजना का विस्तार करने की घोषणा करेंगे।
बता दें कि बेटी देशभर के 161 जिले बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आते हैं और अब इस योजना के विस्तार से ये अन्य शहरों में भी पहुंचाई जाएगी। फिलहाल राजस्थान के 14 जिलों अलवर, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, करौली, सवाई माधोपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, टोंक, जैसलमेर औेर जोधपुर में ये योजना चल रही है।