{"_id":"5a91326b4f1c1bcb268bba92","slug":"pm-modi-to-launch-beti-bachao-beti-padhao-nationwide-from-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी महिला दिवस पर यहां से देश को देंगे ये बड़ी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी महिला दिवस पर यहां से देश को देंगे ये बड़ी सौगात
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 24 Feb 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 मार्च को महिला दिवस पर देश को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी का 8 मार्च को राजस्थान दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वे झुंझुनूं जाएंगे और वहां बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मिशन को देश के हर जिले में लागू करने की घोषणा करेंगे। फिलहाल देश के 161 जिले इस मिशन के तहत कवर हो रहे है। राजस्थान में ये योजना 16 जिलों में संचालित हो रही है।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना (BBBP) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय और परिवार कल्याण मंत्रालय एवं मानव संसाधन विकास मंत्रालय की एक साझा योजना है। इसका उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को रोकना और बेटियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
Trending Videos
इसलिए किया झुंझुनूं का चयन
beti bachao beti padhao
गौरतलब है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत 22 जनवरी,2015 को की गई थी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन हर जिले में लागू करने की घोषणा राजस्थान के झुंझुनूं जिले से होगी। दरअसल, झुंझुनूं सबसे ज्यादा लिंगानुपात वाला जिला था, लेकिन अभियान शुरू होने के बाद अब सबसे कम लिंगानुपात वाला जिला है।
पीएम मोदी का इससे पहले जनवरी में झुंझुनूं आने का कार्यक्रम था, लेकिन बाद में स्थगित कर दिया गया। उस वक्त वे बाड़मेर में रिफाइनरी के काम का शुभारंभ करने के लिए राजस्थान दौरे पर आए थे।
पीएम मोदी का इससे पहले जनवरी में झुंझुनूं आने का कार्यक्रम था, लेकिन बाद में स्थगित कर दिया गया। उस वक्त वे बाड़मेर में रिफाइनरी के काम का शुभारंभ करने के लिए राजस्थान दौरे पर आए थे।