{"_id":"5908597f4f1c1bcf3a442d5f","slug":"plaster-of-ceiling-fall-on-two-judges-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे कोर्ट में छत का प्लास्टर गिरा, दो जज घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे कोर्ट में छत का प्लास्टर गिरा, दो जज घायल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 02 May 2017 03:49 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद जज की मेज पर पड़ा मलबा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा के डीजे कोर्ट में छत का प्लास्टर गिरने से मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे के समय वहां दो जज मौजूद थे। प्लास्टर गिरने से ये दोनों घायल हो गए। जिन्हें एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार डीजे कोर्ट में की छत का प्लास्टर अचानक वहां बैठे बाल न्यायालय के जज गणेशीलाल और सेशन जज केदारलाल गुप्ता पर आ गिरा। इससे वहां अफरा—तफरी मच गई। वहां खड़े वकीलों और पुलिस ने उन्हें तत्काल एमबीएस अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि जज गणेशीलाल के सिर में गंभीर चोट आई है जबकि केदारलाल गुप्ता के हाथ में चोटें आई है। इस कोर्ट की छत काफी पुरानी है और प्लास्टर जर्जर होने से उखड़ गया। इस हादसे के बाद वहां वकीलों में भी काफी आक्रोश है। उनका आरोप है कि मेंटीनेंस में लापरवाही के चलते ये हादसा हुआ है।