फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Plan for power loss reduction in rajasthan

बिजली की छीजत रोकने के लिए फीडर इंचार्ज को मिलेंगे मोबाइल

Wed, 07 Jun 2017 07:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 07 Jun 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
Plan for power loss reduction in rajasthan
- फोटो : file photo
विद्युत वितरण निगमों की बुधवार को आयोजित वीडियों कॉन्फ्रेस में बिजली की छीजत कम करने और चोरी पर अंकुश लगाने को लेकर विचार—विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री विद्युत सुधार अभियान के अन्तर्गत सात दिन में एक फीडर पर एक फीडर इंचार्ज की नियुक्ति एवं मोबाईल सुविधा उपलब्ध कराने का काम सात दिन में पूरा होगा। 
विज्ञापन


विद्युत वितरण निगमों के अध्यक्ष श्रीमत पाण्डे ने वीडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री विद्युत सुधार अभियान के अन्तर्गत चलाए जा रहे लॉस रिडक्सन प्रोग्राम के प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि कार्यक्रम का रोड मैप निधारित किया हुआ है तथा तीन चरणों में इस कार्य को पूरा कर लॉस को 15 प्रतिशत से कम लाना है। उन्होंने कहा कि फीडर पर किए जाने वाले कार्य को तब ही पूरा माना जाएगा जब निर्धारित सर्टीफिकेट पर फीडर इंचार्ज, कनिष्ठ अभियन्ता एवं सहायक अभियन्ता के हस्ताक्षर से उपलब्ध करवाया जाएगा। 
विज्ञापन

 
पाण्डे ने कहा कि ठेकेदार से करवाए जाने वाले कार्यों को यदि फीडर इंचार्ज द्वारा किया जाता है तो उसे नियमानुसार निर्धारित इंसेन्टिव का भुगतान समय पर किया जाए। उन्होंने दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन जारी करने की प्रगति एवं उनकी शिकायतों का समाधान तथा विद्युत चोरी की रोकथाम के लिए विजीलेन्स जांच की प्रगति की सर्किलवार समीक्षा की तथा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर विद्युत वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक आर.जी.गुप्ता ने बताया कि सर्किल अधीक्षण अभियन्ताओं को अधिकार देने के साथ ही प्रोत्साहित भी किया गया है। उन्होंने कहा कि टीम मजबूत होगी एवं उसे ताकत दी जाएगी तो कार्य अधिक होगा। अधीक्षण अभियन्ता से पूछे बगैर उसके मातहत कर्मचारी को नही हटाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed