{"_id":"5937eb7e4f1c1b821c9c9479","slug":"petrol-sprinkled-fire-on-the-back-of-cow-case-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के कोटा में गाय की पीठ पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान के कोटा में गाय की पीठ पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, मामला दर्ज
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 07 Jun 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
गाय जिसकी पीठ पर पेट्रोल उड़ेला गया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान की कोचिंग सिटी कोटा के कुन्हाड़ी इलाके के सकतपुरा में बुधवार को गाय पर पेट्रोल छिड़क आग लगाने का मामला सामने आया है। इसके बाद कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, घटना पदम किराना स्टोर के पास की है। यहां किसी व्यक्ति ने गाय की पीठ पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद जलने की पीड़ा के कारण जब गलियों में दौड़ने लगी तो आसपास की कॉलोनियों में हड़कंप मच गया। गाय को तड़पता देख स्थानीय लोगों ने उसका पीछा किया और पानी डालकर आग को बुझाया। सूचना पर पार्षद विकास तंवर भी मौके पर पहुंचे और गाय के पीठ पर दवा लगाकर पुलिस को मौके पर बुलवाया। पुलिस ने पार्षद की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
अब पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने आरोपित को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि यदि आरोपित नहीं पकड़ा जाता है तो प्रदर्शन किया जाएगा।