मंत्री जी, 'पहरेदार पिया की' में बच्चे के साथ हनीमून! कैसे देखें परिवार के साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्री जी, 'पहरेदार पिया की' सीरियल को हम अपने परिवार के साथ बैठकर नहीं देख सकते। फिर ऐसे सीरियल प्रसारित ही क्यों किए जाते हैं?
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को कोटा में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में कुछ इस तरह के शिकायत भरे सवालों से रू-ब-रू होना पड़ा। राजनीतिक मसलों को लेकर हो रही इस बैठक में आए कार्यकर्ताओं ने राठौड़ से टीवी पर परोसी जा रही आश्लीलता को लेकर भी जमकर सवाल उठाए। हालांकि राठौड़ ने पूरे धैर्य के साथ सभी सवालों के जवाब दिए।
बैठक में राठौड़ केंद्र सरकार की योजनाओं को गिना रहे थे और उनके परिणामों को लेकर चर्चा कर रहे थे। इस बीच कार्यकर्ताओं ने उनके मंत्रालय से संबंधित भी कई सवाल उठाए। उन्होंने शिकायत की कि टीवी पर अश्लीलता बढ़ती जा रही है और इसे रोकने के लिए आप क्या कर रहे हैं?
कार्यकर्ताओं ने शिकायत की कि सीरियल में नौ साल के बच्चे के साथ 19 साल की लड़की के साथ शादी और उसके बाद हनीमून पर जाने को भी दिखाया गया है। ये परिवार के साथ बैठकर देखना काफी परेशानी भरा लगता है।
राठौड़ ने कार्यकर्ताओं के इस सवाल का ये दिया जवाब
राठौड़ ने शिकायत सुनने के बाद कहा कि मंत्रालय को इस सीरियल की जानकारी है। इसके विवादित होने के कारण इसके प्रसारण समय को बदलकर और देर से कर दिया गया है। प्रसारण सामग्री शिकायत परिषद (बीसीसीसी) के सामने ये मामला आने पर बीसीसीसी ने इसके प्रसारण का समय बदल कर रात 10 बजे करने का निर्देश दिया था।
उन्होंने कहा कि बीसीसीसी के ही निर्देश पर सीरियल से पहले डिस्क्लेमर दिखाया जाता है। जिसमें कहा गया है कि ये सीरियल बाल विवाह को बढ़ावा नहीं देता है।
गौरतलब है कि इस सीरियल का विरोध देश के कई हिस्सों में हो रहा है। इस सीरियल पर अश्लीलता परोसने के आरोप लगे हैं। लोगों की शिकायत है कि इस सीरियल के जरिए अश्लील कंटेट दिखाया जा रहा है। इससे बच्चों पर बुरा असर पड़ सकता है।