{"_id":"5970a9554f1c1bac7b8b45e7","slug":"passport-service-centers-will-start-in-11-cities-post-offices","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर : प्रदेश के 11 शहरों में खुलेंगे पासपोर्ट सेवा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर : प्रदेश के 11 शहरों में खुलेंगे पासपोर्ट सेवा केंद्र
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 20 Jul 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
indian passport
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के मकसद से जल्द ही पासपोर्ट सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए 11 पोस्ट ऑफिस में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोले जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के 11 और शहरों में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलेंगे। इनमें अजमेर, चूरू, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, करौली-धौलपुर, नागौर, श्रीगंगानगर, अलवर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा और पाली के नाम शामिल हैं। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई। साथ ही, पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने के लिए उपयुक्त स्थान तैयार करने, आईटी और अन्य उपकरणों की खरीद सहित अन्य कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है।
गौरतलब है कि इनसे पहले पांच शहरों में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र पहले ही काम कर रहे हैं, जिनमें कोटा, बीकानेर, झुंझुनूं, जैसलमेर और झालावाड़ शामिल है। जयपुर में पासपोर्ट कार्यालय और चार अन्य स्थानों पर पासपोर्ट सेवा केंद्र भी काम कर रहे हैं। यह जानकारी विदेश राज्य मंत्री एम.जे.अकबर ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी है।