फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   passengers misbehaved and beaten ticket collector when he asked for id proof in ajmer

आईडी मांगना टीटी को पड़ा महंगा,यात्रियों ने पीटा

Wed, 17 May 2017 05:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 17 May 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
passengers misbehaved and beaten ticket collector when he asked for id proof in ajmer
डेमो इमेज - फोटो : Internet
ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों से आईडी मांगना एक टीटी को भारी पड़ गया। यात्रियों ने टीटी से बदसलूकी करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस पर जीआरपी पुलिस ने शांतिभंग मे तीन यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


बांद्रा जयपुर ट्रेन में ड्यूटी कर रहे टीटी रविदत्त ने रेलवे सुरक्षा बल अजमेर को सूचना दी कि ट्रेन के आरक्षित कोच में सफर कर रहे परिवार से आईडी मांगी गई तो उन्होनें अपनी आईडी उपलब्ध नहीं कराई।
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें बिना आईडी सफर नहीं करने की बात कही तो यह उन्हें नागवार गुजरी और उन्होंने गाली गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। टीटी ने अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी अजमेर आरपीएफ को दी जिसके बाद अजमेर स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही आरपीएफ के जवानों ने परिवार को हिरासत में ले लिया और थाने ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस घटना की खबर से अजमेर मंडल के टीटी भी एकत्रित हो गए। जीआरपी ने टीटी रविदत्त की शिकायत पर बांद्रा निवासी परिवार के तीन व्यक्तियों को शांति भंग के तहत गिरफ्तार कर लिया और मामले की पड़ताल शुरु कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed