फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Passed the motion of no confidence

प्रधान और उप प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित

Mon, 05 Jun 2017 06:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 05 Jun 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
Passed the motion of no confidence
डेमो इमेज
राजस्थान की राजनीति में उदयपुर के भीण्डर तहसील सुर्खियों में है। यहां की पंचायत समिति में वर्तमान प्रधान यशोधरा कुंवर और उप प्रधान कमलेश पोखरना के खिलाफ सोमवार को अश्विास प्रस्ताव पारित हो गया। बैठक में 21 पंचायत समिति सदस्यों ने भाग लिया। वहीं दो यशोधरा कुंवर और गगन पाटीदार ने मतदान में भाग नहीं लिया। उन्नीस मत के एक पक्षीय निर्णय से
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया।

इससे पूर्व पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करते हुए करते हुए एक एएसपी, तीन डिप्टी, सहित 10 थानों के सीआई को मौके पर तैनात किया। वहीं, उनके साथ पुलिस लाइन के डेढ सौ जवानों को भी जाप्ते में लगाया गया। सुबह वल्लभनगर विधायक रणधीर सिंह भीण्डर के साथ जनता सेना के बारह और कांग्रेस के सात पंचायत समिति सदस्य सदन में पहुंचे। वहीं प्रधान यशोधरा कुंवर और उप प्रधान कमलेश पोखरणा भी पहुंचे।
विज्ञापन


सदन में बहस के बाद मतदान हुआ। इसमें 19 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। प्रधान यशोधरा कुंवर और उप प्रधान कमलेश पोखरणा ने मतदान में भाग नहीं लिया। इस प्रकार अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में एक भी वोट नहीं गिरा। वहीं दो सदस्य सदन से अनुपस्थित रहे। अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद जनता सेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अविश्वास प्रस्ताव के दौरान ही पुलिसकर्मियों व अधिकारियों की प्रधान यशोधरा कुंवर के पति कुबेर सिंह चावड़ा और उनके देवर लोकेन्द्र सिंह चावड़ा के साथ हल्की झड़प भी हुई। जिसके बाद पुलिस ने इन्हें पंचायत समिति परिसर से 100 मीटर दूर खदेड़ा। गौरतलब है कि सुरक्षा के मद्देनजर यहां सुबह से ही भीण्डर पंचायत समिति के बाहर पुलिसकर्मी तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed