{"_id":"63f6396f6c85fe761d035c52","slug":"paramilitary-forces-and-policemen-in-jaipur-will-now-be-able-to-register-complaints-on-same-helpline-number-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: अर्धसैनिक बल और पुलिसकर्मियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, अब एक ही जगह दर्ज करा सकेंगे शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: अर्धसैनिक बल और पुलिसकर्मियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, अब एक ही जगह दर्ज करा सकेंगे शिकायत
Wed, 22 Feb 2023 09:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 22 Feb 2023 09:19 PM IST
सार
जयपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस ने बताया कि यहां के छह पुलिस जिलों जयपुर ग्रामीण, सीकर, झुंझुनू, अलवर, भिवाड़ी और दौसा में यह सेवा शुरू की गई है। इनके निवासी सशस्त्र बल, अर्धसैनिक बल और पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के परिवादों का उचित समाधान और सुलभ सुविधा के लिए इस हेल्पलाइन का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
अर्धसैनिक बल और पुलिसकर्मियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में जयपुर रेंज के छह पुलिस जिलों में अर्धसैनिक बलों और पुलिसकर्मियों की समस्याओं के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इन जिलों के निवासी अर्धसैनिक बल और पुलिसकर्मी अपनी समस्याओं से संबंधित परिवादों के समाधान के लिए रेंज स्तर पर पुलिस कंट्रोल रूम जयपुर ग्रामीण में शिकायत दर्ज कर सकेंगे। इस हेल्पलाइन का प्रयोग सेवानिवृत्त और सेवारत कर्मी दोनों कर सकेंगे। यह सेवा 24×7 चालू रहेगी।
विज्ञापन
जयपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस उमेश चंद्र दत्ता ने बताया कि यहां के छह पुलिस जिलों जयपुर ग्रामीण, सीकर, झुंझुनू, अलवर, भिवाड़ी और दौसा में यह सेवा शुरू की गई है। इनके निवासी सशस्त्र बल, अर्धसैनिक बल और पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के परिवादों का उचित समाधान और सुलभ सुविधा के लिए इस हेल्पलाइन का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें सेवानिवृत्त और सेवारत दोनों प्रकार के कर्मी शामिल हैं। हेल्पलाइन के नंबर 0141- 2209765 और वाट्सऐप नंबर 87648-69049 हैं। यह सुविधा अनवरत 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
आईजी रेंज ने बताया कि इन हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम प्रभारी द्वारा हेल्पलाइन रजिस्टर का रखरखाव किया जाएगा। समस्याओं को तुरंत संबंधित को अवगत करवाकर समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन