फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Paper leak episode: teachers will checks 5000 copies Daily, results will come on this day

पेपर लीक प्रकरण: रोज चैक होंगी 5000 कॉपियां, इस दिन आएगा परिणाम

Tue, 13 Jun 2017 11:04 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 13 Jun 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
Paper leak episode: teachers will checks 5000 copies Daily, results will come on this day
परीक्षा
राजस्थान यूनिवर्सिटी में पेपर लीक प्रकरण के बाद बी.कॉम के पांच पेपर दोबारा करवाए जा रहे हैं। ये पेपर निरस्त कर दिए गए थे। निरस्त पेपरों को दोबारा करवाए जाने को लेकर विवि में हंगामा भी हुआ लेकिन विवि प्रशासन ने परीक्षा तय समय पर शुरू करवा ली। अब विवि के सामने इस परीक्षा का परिणाम समय पर घोषित करने की चुनौती है। जानकारी के मुताबिक विवि इन परीक्षाओं का परिणाम 28 जून तक घोषित कर देगा।
विज्ञापन


बी.कॉम के जो पांच पेपर निरस्त किए गए उनकी दोबारा परीक्षा 29 मई से शुरू करवाई गई, ये परीक्षाएं 21 जून तक चलेगी। परीक्षा के बाद मांग की जा रही थी कि परिणाम जल्द से जल्द जारी किए जाएं, जिससे विद्यार्थियों को दूसरी जगह पर प्रवेश हासिल करने में किसी तरह की परेशानी न हो। विवि ने छात्रों को जल्द से जल्द परिणाम जारी करने का आश्वासन भी दिया था।
विज्ञापन


इसके लिए विवि ने परीक्षा के साथ ही उत्तरपुस्तिकाएं जांचने की तैयारी भी शुरू कर दी है। विवि की इन खास तैयारियों में करीब सौ शिक्षक इन उत्तरपुस्तिकाओं की जांच के लिए तय किए गए हैं। ऐसे में एक शिक्षक दिन में करीब पचास उत्तरपुस्तिकाओं की जांच करेगा, ऐसे में रोज करीब पांच हजार कॉपियों की जांच हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed