{"_id":"58c2571e4f1c1bda32dc4b08","slug":"panther-news-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैंथर फैमिली को फंसाने के लिए पिंजरा लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैंथर फैमिली को फंसाने के लिए पिंजरा लगाया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 10 Mar 2017 01:07 PM IST
विज्ञापन
फैमिली झालाना से भटक कर जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर आ गई
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जयपुर के झालाना फॉरेस्ट एरिया से भटक कर स्मृति वन में पहुंची पैंथर फैमिली वन विभाग की टीम को अभी तक प्रत्यक्ष तौर पर नजर नहीं आई। इसके पदचिन्हों के आधार पर ही इनके वहां मौजूद होने का दावा किया जा रहा है।
वन विभाग ने स्मृति वन में मौजूद पैंथर फैमिली को पकड़ने के लिए वहां एक पिंजरा लगाया है। इस पिंजरे में बकरा भी बांधा है। ताकि पैंथर इसके लालच में फंस जाए। प्रत्यक्ष तौर पर इनके दिखाई नहीं दिए जाने के कारण इन्हें बेहोशी का इजेक्शन लगाकर पकड़ने की योजना कारगर होती नजर नहीं आ रही है। इसलिए पिंजरा लगाकर उसमें फंसाने का जतन किया जा रहा है।
गौरतलब है कि पांच मार्च की रात को पैंथर फैमिली झालाना से भटक कर जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर आ गई थी। बाद में ये पैंथर स्मृति वन में चले गए। दूसरी तरफ वन विभाग ने आगामी आदेश तक स्मृति वन में आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह बन्द कर रखा है।