{"_id":"58c782234f1c1b731132a22a","slug":"panther-enters-into-another-urban-area-of-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर आबादी में नजर आया पैंथर, रात भर नहीं सोए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर आबादी में नजर आया पैंथर, रात भर नहीं सोए लोग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 14 Mar 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
तेंदुआ
- फोटो : amar ujala
राजधानी जयपुर के नजदीक आमेर में हाडीपुरा इलाके में सोमवार देर रात पैंथर नजर आने से दहशत फैल गई। इस दहशत के चलते लोग रातभर सो नहीं पाए।
जानकारी के अनुसार यह पैंथर घरों की छत पर पहुंच गया और काफी देर तक इधर—उधर दौड़ता रहा। नींद खुलने पर लोगों ने बाहर आकर देखा तो उन्हें पैंथर दिखाई दिया जिसके बाद दहशत के मारे लोगों ने अपने घर के दरवाजे बंद कर लिए और पैंथर के जाने का इंतजार करते रहे।
ग्रामीणों के अनुसार पैंथर शिकार करने के मकसद से आया था जिसके बाद वो लौट गया। वन विभाग की टीम पैंथर की तलाश कर रही है लेकिन उसका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है, ऐसे में लोगों में अब भी दहशत का माहौल है।
दूसरी तरफ राजधानी के स्मृति वन में पैंथर अभी भी मौजूद है। यह पैंथर यहां सात दिन से मौजूद है। पैंथर को पकड़ने के वन विभाग के सारे प्रयास फेल हो गए हैं। वन विभाग ने स्मृतिवन में पिंजरा लगा रखा है जिसमें उसके लिए शिकार भी है लेकिन पैंथर शिकार करने अब तक नहीं आया।