फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   pandi hariprasad chaurasiya participated in a programme in jaipur

खेल से जुड़े लड़के को भारत रत्न देना गलत हुआः पं. हरिप्रसाद

Fri, 05 May 2017 12:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 05 May 2017 12:46 PM IST
विज्ञापन
pandi hariprasad chaurasiya participated in a programme in jaipur
पंडित हरिप्रसाद चौरसिया

बांसुरी वादक पंडित हरि प्रसाद चौरसिया ने सचिन तेंदुलकर का बिना नाम लिए उनको भारत रत्न दिए जाने का विरोध किया। किशोरी आमोनकर की याद में गुरुवार को जयपुर में एक संगीत संध्या आयोजित की गई। जिसमे पद्मविभूषण से सम्मानित बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया ने प्रस्तुति दी।

विज्ञापन


इससे पूर्व मीडिया के सामने देश में कला व संस्कृति की स्थिति व उसको मिलने वाले सम्मान को लेकर चौरसिया का दर्द छलक उठा। इस दौरान उन्होंने कुछ विवादित सुर भी लगा दिए। चौरसिया ने भारत की रत्न की गरिमा को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि खेल से जुड़े एक बच्चे को भारत रत्न देने से इसकी गरिमा कम हुई है। उनका ईशारा सचिन तेंदुलकर की ओर था, लेकिन उन्होंने नाम नहीं लिया। जब उनसे नाम पूछा गया तो वे केवल मुस्करा गए।
विज्ञापन


उनका कहना था कि यह सम्मान उन उम्रदराज लोगों को दिया जाना चाहिए, जिन्होंने जिंदगी भर कला के लिए साधना की हो। वहीं चौरसिया ने कहा कि खेल में भी ऐसी कई हस्तियां हैं, जो सम्मान की हकदार हैं। इसलिए सरकार को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि यह सम्मान किसे दिए जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed