फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   pakistan hindu murder case - maheshwari community demands indian government-s interfere

पाकिस्तान में दो हिन्दू युवकों की हत्या के विरोध की चिंगारी पहुंची यहां तक

Sat, 06 Jan 2018 07:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 06 Jan 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
pakistan hindu murder case - maheshwari community demands indian government-s interfere
जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते माहेश्वरी समाज के लोग - फोटो : Amar Ujala
पाकिस्तान के मिठी प्रांत में दिन दहाड़े दो युवकों की हत्या के विरोध की चिंगारी बॉर्डर के इसपार भी पहुंच गई है। 
विज्ञापन


राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर जिले में माहेश्वरी समाज के सैंकड़ो लोगों ने इस घटना के विरोध में प्रर्दशन किया। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम ज्ञापन प्रशासन को सौंपकर भारत सरकार द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनाकर पाकिस्तान में बसे अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करवाने की मांग की है। 


गौरतलब है कि पाकिस्तान के मिठी प्रांत में दो हिन्दुओं की मौत के बाद पूरे भारत में माहेश्वरी समाज में काफी गुस्सा है। सरहद के उस पार हुए इस जघन्य हत्याकांड के विरोध में भारत में कई जगह प्रदर्शन कर पाकिस्तान सरकार की भर्त्सना की है। माहेश्वरी सभा ने इस मामले मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप कर पाकिस्तान सरकार पर दबाव डालकर पाकिस्तान में हिन्दुओ के सुरक्षा की मांग की है। 
विज्ञापन

 

पाकिस्तान में बसे हिंदुओं को सुरक्षा देने की उठी मांग

pakistan hindu murder case - maheshwari community demands indian government-s interfere
विरोध में आया माहेश्वरी समाज - फोटो : Amar Ujala
ज्ञापन में बताया कि शुक्रवार को दिनदहाड़े मिट्ठी क्षेत्र में दिलीप कुमार और चन्द्र कुमार नाम के दो माहेश्वरी युवको की हत्या कर दी। पूरे पाकिस्तान में दहशत और भय का माहौल है। 

प्रदर्शन के दौरान माहेश्वरी सभा के जिलाध्यक्ष बद्रीप्रशाद शारदा माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष वासुदेव राठी, एस.कुमार मथराणी, ओमप्रकाश मूथा, युवा अध्यक्ष त्रिभुवन तापड़िया, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार माहेश्वरी, गौतम बन्दूरा,  मुकेश राठी, वासुदेव मनसुखानी,  प्रदेश सचिव रमेश डांगरा, दिलीप पनपालिया, अजय राठी, राजेश मथरानी, चमन लाल शारदा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed