फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   padmavati controversy mamta banerjee effigy also hung outside chittorgarh fort

भंसाली, दीपिका, सलमान और जावेद अख्तर के बाद ममता बनर्जी भी इस किले के बाहर...

Mon, 27 Nov 2017 01:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 27 Nov 2017 01:54 PM IST
विज्ञापन
padmavati controversy mamta banerjee effigy also hung outside chittorgarh fort
फाइल फोटो।
संजय लीला भंसाली की  फिल्म पद्मावती रिलीज होने से पूर्व ही चार राज्यों में बैन हो गई है। लेकिन फिर भी विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


चित्तौड़गढ़ दुर्ग के बाहर बीते 18 दिनों से जारी सर्व समाज के प्रदर्शन में रविवार को बड़ी संख्या में लोगों ने पुलिस को गिरफ्तारी दी। वहीं इस दुर्ग के परिसर में पाडन पोल के बाहर कल एक और पुतला लटक गया। यह पुतला है पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का।

दरअसल यहां चल रहे प्रदर्शन में लोगों ने विरोध स्वरुप संजय लीला भंसाली, दीपिका पादुकोण, सलमान खान और जावेद अख्तर के पुतले लटकाए हुए हैं। इसी स्थल पर धरना दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इस बात से ये ममता बनर्जी से खफा

padmavati controversy mamta banerjee effigy also hung outside chittorgarh fort
padmavati
वही ममता बनजी के पद्मावती फिल्म को समर्थन वाले बयान के विरोध में उनका पुतला भी इस क्रम में लटकाया गया है।

गौरतलब है कि सर्व समाज की ओर से दिए जा रहे इस धरने में बड़ी संख्या में महिलाएं भी सम्मलित है। ये लोग फिल्म पद्मावती को बैन करने की मांग कर रहे है। इससे पूर्व प्रदर्शनकारियों की ओर से एक दिन के लिए चितौड़ दुर्ग भी बंद किया जा चुका है। वहीं अभी फिल्म के विरोध देश के अलग-अलग क्षेत्रों में विरोध जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed