फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   padmavat release janta curfew by karni sena today in rajasthan-buses damaged in udaipur

पद्मावत: करणी सेना का 'जनता कर्फ्यू', तोड़-फोड़ व जलाने के प्रयास के बाद बसों का संचालन बंद

Thu, 25 Jan 2018 11:30 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 25 Jan 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
padmavat release janta curfew by karni sena today in rajasthan-buses damaged in udaipur
उदयपुर में बस में हुई तोड़फोड़ - फोटो : Amar Ujala
फिल्म 'पद्मावत' को लेकर करणी सेना द्वारा आज जनता कर्फ्यू के ऐलान के बीच कुछ जिलों में बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजस्थान के उदयपुर संभाग में बुधवार देर रात एक रोडवेज बस में तोड़फोड़ और उसे आग के हवाले करने का प्रयास किया गया था। एेसे माहौल के बीच रोडवेज प्रशासन ने पूरे संभाग में आज रात 1 बजे तक के लिए बसों का संचालन बंद कर दिया है। उदयपुर-मावली रूट पर देर रात डूंगरपुर-जयपुर के बीच चलने वाली रोडवेज की बस को बोयना बस स्टैंड के पास 20-25 की संख्या में आए युवकों ने आग के हवाले करने की कोशिश की जिसके बाद बस के ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को भगाकर मावली थाने ले गया।
विज्ञापन


हालांकि प्रदर्शनकारियों ने बस के कांच फोड़ दिए और बस को काफी नुकसान पहुंचा ही दिया। आज प्रदेश के कमोबेश हर जिले में जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिल रहा है, जहां राजपूत समाज के लोग सड़कों पर उतर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी में करणी सेना की विशाल रैली

padmavat release janta curfew by karni sena today in rajasthan-buses damaged in udaipur
जयपुर में एक सिनेमाघर के बाहर चस्पा किया गया नोटिस - फोटो : Amar Ujala
प्रदेश के चित्तौड़गढ़, बीकानेर, करौली, धौलपुर एवं जालोर शहर में स्थितियां काफी तनावपूर्ण है जिसके बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।

राजधानी जयपुर की तो यहां आज राजपूत करणी सेना द्वारा ​एक विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें राजपूत समाज के साथ साथ सर्व समाज के लोगों ने भी हिस्सा लिया है। जानकारी के अनुसार ये विशाल रैली सी स्कीम स्थित राजपूत सभा भवन से निकलकर सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन ग्राउंड के लिए रवाना हुई जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

गौरतलब है कि भले ही फिल्म पद्मावत को राजस्थान में रिलीज नहीं किया जा रहा है फिर भी राजपूत समाज ये मांग कर रहा है कि फिल्म को पूरे देश से बैन किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed