फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Padmavat : Criminal information collected by police against Royal family member Mahendra Singh

'पद्मावत' के खिलाफ पद्मिनी के वंशज ने उठाई थी आवाज, अब सरकार बना रही 'कुंडली'

Fri, 16 Feb 2018 04:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 16 Feb 2018 04:25 PM IST
विज्ञापन
Padmavat : Criminal information collected by police against Royal family member Mahendra Singh
महेंद्र सिंह मेवाड़ और फिल्म पद्मावत का पोस्टर - फोटो : amar ujala
संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'पद्मावत' में इतिहास से छेड़छाड़ करने की बात करना महारानी पद्मिनी के वंशज और पूर्व राजपरिवार सदस्य को भारी पड़ रहा है। सरकार ने पुलिस का सहारा लेते हुए पूर्व राजपरिवार सदस्य की क्रिमिनल डोजियर तैयार करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामला उदयपुर के पूर्व राजघराने से जुड़ा हुआ है। फिल्म 'पद्मावत' अपने परिवार का इतिहास बिगाड़ने का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने वाले पूर्व राजपरिवार के सदस्य महेंद्रसिंह मेवाड़ के खिलाफ सरकार ने क्रिमनल डोजियर तैयार करनी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, उदयपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित पुलिस थाने को पत्र लिखा गया है। इसमें महेंद्रसिंह के राजनैतिक पार्टी से संबंधों और आपराधिक गतिविधियों की जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन


जैसे ही महेंद्रसिंह को पुलिस के इस गोपनीय पत्र की जानकारी मिली तब जाकर उन्हें सरकार की मंशा का पता चला।

पत्र लिखकर विरोध जताया

Padmavat : Criminal information collected by police against Royal family member Mahendra Singh
पुलिस द्वारा लिखा गया पत्र और महेंद्र सिंह की ओर से भेजा गया पत्र - फोटो : amar ujala
पत्र की जानकारी मिलने के बाद उदयपुर के पूर्व राजघराने से जुड़े महेन्द्रसिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया को पत्र लिखकर विरोध जताया।

वहीं, महेंद्र सिंह के समर्थकों का कहना है कि सरकार द्वारा उन्हें घेरने की कोशिश की जा रही है, ताकि वे राजपूत समाज का नेतृत्व करने की हिम्मत ना करें। समर्थकों का ये भी कहना है कि  महेंद्रसिंह राजनीति से भी दूर हैं।

उधर, मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधि भवानीप्रताप सिंह झाला का कहना है कि महेंद्रसिंह मेवाड़ समाज ही नहीं पूरे भारत के सम्मानीय व्यक्तियों में से एक हैं। अगर उनके खिलाफ इस प्रकार से व्यवहार किया जाता है तो यह निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed