फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   padmavat controversy : now a film made by rajasthan karni sena

'पद्मावत' से गुस्साए राजपूत यूं सिखाएंगे भंसाली को सबक, जानिए पूरा मामला

Fri, 26 Jan 2018 05:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 26 Jan 2018 05:37 PM IST
विज्ञापन
padmavat controversy : now a film made by rajasthan karni sena
Sanjay leela bhansali
संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'पद्मावत' के रिलीज होने से गुस्साए राजपूत समाज के लोगों ने बड़ा ऐलान किया है। अब करणी सेना जल्द ही एक फिल्म बनाएगी और भंसाली को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 'पद्मावत' को राजस्थान में भले ही रिलीज नहीं किया गया है, लेकिन देश के कई इलाकों में इसके प्रदर्शन से यहां करणी सेना नाराज है। ऐसे में करणी सेना की ओर से यहां संजय लीला भंसाली को एक फिल्म के जरिये सबक सिखाने की बात सामने आई है। दरअसल, बीते दिन चित्तौड़गढ़ में करणी सेना की ओर से ऐलान किया गया है कि अब फिल्म के बदला फिल्म से लिया जाएगा। इसके तहत एक नई फिल्म बनाएंगे, जिसका नाम उन्होंने 'लीला की लीला' रखने की बात कही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि भंसाली की मां का नाम लीला है। उन्हीं के नाम पर इस फिल्म को बनाया जाएगा। करणी सेना के अनुसार अरविंद व्यास के निर्देशन में यह फिल्म बनाई जाएगी, जिसकी शूटिंग राजस्थान और मुंबई में की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

जेएलएफ में भी छाया 'पद्मावत'

padmavat controversy : now a film made by rajasthan karni sena
nandita das
उधर, जयपुर में आयोजित हो रहे पांच दिवसीय लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरे दिन आज फिल्म 'पद्मावत' का मुद्दा छाया रहा। फिल्म को लेकर कई मेहमानों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी।

अभिनेत्री नंदिता दास ने 'पद्मावत' को लेकर गहराए विवाद पर कहा कि इस देश में कौन क्या देखे क्या ना देखे ये फैसला कुछ चंद लोग नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहां सभी को अभिव्यक्ति की आजादी है और उसे खुलकर प्रस्तुत करने का अधिकार भी है।

दास ने पद्मावत पर देशव्यापी बैन लगाने की मांग कर रहे राजपूत संगठनों को लेकर कहा कि संगठनों को सड़कों पर उतरकर तोड़फोड़ करने के बजाय लोगों से फिल्म को ना देखने की शांतिपूर्ण ढंग से अपील करनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed