फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   padmaavat release: rajasthan home minister claimed law and order is in proper control in the state

'पद्मावत' : दावे सच्चे या तस्वीर, यहां सिनेमा हॉल मालिकों को सुरक्षा देने को तैयार है सरकार

Thu, 25 Jan 2018 07:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 25 Jan 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
padmaavat release:  rajasthan home minister claimed law and order is in proper control in the state
डेमो इमेज
फिल्म 'पद्मावत' रिलीज के मद्देनजर राजस्थान के कई जिलों में तोड़फोड़ और हंगामा हुआ, लेकिन राजस्थान के गृहमंत्री का कहना है कि यहां माहौल शांतिपूर्ण है। हालांकि, उन्होंने सिनेमाघर संचालकों को सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


राजस्थान के कई जिलों में हुए हिंसक प्रदर्शन के बावजूद गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने दावा किया कि प्रदेश में आज कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही और आगे भी रहेगी। उन्होंने कहा कि यदि अब भी सिनेमाघर संचालक सुरक्षा चाहते हैं तो वे इसके लिए तैयार हैं। कटारिया ने कहा कि उन्हें और जनता को पूरी तरह से सुरक्षा देने के लिए सरकार तत्पर है। उन्होंने कहा कि आज केवल दो शहरों जालौर और उदयपुर में हिंसक घटनाएं हुई, बाकि सभी जगह पर प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूण तरीके से प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


गृहमंत्री कटारिया ने प्रदर्शनकारियों से भी अपील की है कि वो कानून हाथ में ना लेते हुए शांति का रास्ता अपनाते हुए विरोध प्रदर्शित करें।

गृहमंत्री के दावों की पोल खोल रहे हैं ये प्रदर्शन

padmaavat release:  rajasthan home minister claimed law and order is in proper control in the state
प्रदर्शन की एक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
गृहमंत्री राजस्थान में शांतिपूर्ण माहौल के दावे कर रहे हों, मगर आज तस्वीरें इसके विपरित ही नजर आ रही हैं। उदयपुर, जालोर के अलावा भी कई जिलों में प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा किया है। उदयपुर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच संघर्ष हुआ और एक मिठाई की दुकान में जमकर तोड़फोड़ की गई। वहीं प्रदेश के जैसलमेर, जयपुर, बांसवाड़ा, नागौर में जमकर बवाल हुआ और कई जगहों पर हाईवे भी जाम कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed