{"_id":"5a65bc564f1c1b91268b5b11","slug":"padmaavat-controversy-rajput-organisations-given-threat-to-stop-trains-ahead-of-film-release","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पद्मावत' नहीं हुई बैन तो करेंगे रेल रोको आंदोलन: राजपूत संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पद्मावत' नहीं हुई बैन तो करेंगे रेल रोको आंदोलन: राजपूत संगठन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 22 Jan 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज से पहले राजपूत संगठनों द्वारा आज हाईवे जाम किए जाने के बाद रेल रोको आंदोलन की चेतावनी दी है।
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने कहा है कि यदि फिल्म को देशभर में बैन नहीं किया गया तो देशभर में मंगलवार से रेल रोको आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होनें दावा किया आज समाज के लोग सड़कों पर उतरे और हाईवे को जाम किया ऐसे में अब राजपूत समाज और अन्य समाज के लोग पटरियों पर आकर ट्रेनें रोकेंगे।
बता दें कि आज करणी सेना के कार्यकर्ता जगह-जगह फिल्म का विरोध कर रहे हैं जिन्हें दूसरे समाजों का साथ भी मिल रहा है। श्री राजपूत करणी सेना व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से सुप्रीम कोर्ट में फिल्म पद्मावत को बैन करने की याचिका लगाई जा चुकी है जिस पर मंगलवार को सुनवाई होगी। अब संगठन के नेताओं के आहृवान पर आज अलग-अलग जिलों में समाज के लोग सड़कों पर उतरे और जाम लगाया।

उदयपुर में गांधी चौराहे के बीच टायर जलाया
उदयपुर में गांधी चौराहे पर टायर जलाकर किया गया प्रदर्शन
- फोटो : Amar Ujala
प्रदेश के उदयपुर संभाग में आज राजपूत समाज द्वारा उग्र विरोध किया। जानकारी के अनुसार शहर के गांधी सर्किल पर आज कार्यकर्ताओं द्वारा टायर जलाया गया और रास्ते को रोका गया वहीं प्रतापगढ़ जिले में भी हाईवे नंंबर 113 पर जाम लगाया गया वहीं प्रदेशभर में कुछ सिनेमा हॉल के बाहर जाकर हॉल संचालकों को ज्ञापन भी सौंपे गए।