{"_id":"59f96f294f1c1bb6678b8a4e","slug":"one-year-old-survived-and-3-died-in-a-tragic-road-accident-in-bundi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां की गोद से छिटककर दूर जा गिरा मासूम, बिछड़ गए मां-बाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की गोद से छिटककर दूर जा गिरा मासूम, बिछड़ गए मां-बाप
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 01 Nov 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
हादसे में चम्तकारपूर्वक बचा 1 साल का मासूम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौत बनकर आए अज्ञात वाहन ने एक ही परिवार के तीन लोगों की जिंदगी छीन ली, जबकि 1 साल का मासूम चमत्कारिक रूप से बच गया।
राजस्थान के बूंदी जिले में हिंडौली थानाक्षेत्र में हुए इस दर्दनाक हादसे में शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के तीन लोग अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए और मां से लिपटा मासूम गोद से छिटककर दूर जा गिरा। हादसे में मासूम के मां-बाप हमेशा के लिए उससे बिछड़ गए। साथ ही एक अन्य रिश्तेदार की मौत हो गई। वहीं बच्चे को मामूली खरोंचे आई हैं। ये सभी मोटरसाइकिल पर सवार थे।
हादसे की सूचना मिलने के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया वहीं मृतकों के रिश्तेदारों रो-रो कर पूछ रहे है कि अब जिंदगीभर इस मासूम का ख्याल कौन रखेगा। सालभर का ये मासूम रिश्तेदारों को रोता देख सुबक रहा है, लेकिन उसे आभास ही नहीं हैं कि अब उसके मां-बाप से वह कभी नहीं मिल पाएगा।

शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे मृतक
घायल महिला का इलाज करते डॉक्टर,बाद में महिला ने भी तोड़ दिया था दम
- फोटो : Amar Ujala
हादसे के समय मौके पर जमा हुई भीड़ ने जब बच्चे को संभाला तो उसके शरीर पर एक भी खरोंच नहीं थी, जबकि इसके माता-पिता और अन्य रिश्तेदार की मौत हो गई। हिंडौली थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि दबलाना थाना क्षेत्र के आरामपुरा निवासी पाना बाई, सीमा, दिनेश मोटरसाइकिल से शिवपुरी में अपने रिश्तेदार के यहां शादी-सामारोह में भाग लेकर वापस लौट रहे थे।
इसी दौरान अमरतिया गांव में लुकड़ेश्वर महादेव चौराहे पर 148 बी हाईवे पर अज्ञात वाहन ने इनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसके कारण दिनेश और उसकी पत्नी सीमा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल महिला पाना देवी को हिंडौली अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।