{"_id":"59d8dfe64f1c1b76678b48e5","slug":"one-man-died-due-to-drowning","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार से अजमेर आया था ये परिवार, अब नहीं मिलेगा बेटे का साथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार से अजमेर आया था ये परिवार, अब नहीं मिलेगा बेटे का साथ
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 07 Oct 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
अजमेर की आनासागर झील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार से ख्वाजा साहब की दरगाह में जियारत करने आए परिवार पर आज दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार का बेटा आनासागर झील में नहाते वक्त डूब गया और इससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, बिहार के पटना से मुस्लिम परिवार दरगाह जियारत के लिए आया था। जियारत के बाद सभी आनासागर झील पर नहाने के लिए पहुंचे। यहां पर अचानक अलीराज नहाने के दौरान पैर फिसलने से झील में डूबने लगा। ये देख परिजनों ने बेटे को बचाने के लिए मदद की आवाजें लगाई। इस पर गोताखोरों ने तुरंत अलीराज को निकालकर जेएलएन अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। अलीराज की मौत की खबर सुनते ही उसकी मां सहित अन्य सभी परिजनों का हाल बेहाल हो गया।
गौरतलब है कि आनासागर झील पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त नहीं होने के कारण आए दिन यहां लोगों की जान चली जाती है।