फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   one arrested after false comment on social media

सोशल मीडिया पर गलत कमेंट्स करना पड़ा महंगा,पुलिस ने धरा

Sun, 02 Jul 2017 12:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 02 Jul 2017 12:46 PM IST
विज्ञापन
one arrested after false comment on social media
गिरफ्तार शख्स मोती राम - फोटो : amar ujala
भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले की पुलिस ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कोतवाली में वाट्सएप ग्रुप पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। समूचे प्रकरण में अनुसंधान प्रारंभ करने के साथ ही उच्च अधिकारियों को भी सूचित किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जिला जैसलमेर गौरव यादव के निर्देशानुसार कोतवाली थानाधिकारी पारस सोनी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। 

इस दौरान अनुसंधान टीम द्वारा ग्रुप में आए कमेंट्स की जांच की गई तथा ग्रुप एडमिन एवं अन्य सदस्यों से पूछताछ की गई। मामले की जांच कर रही टीम द्वारा ग्रुप में से गलत कमेंट्स करने वाले शख्स का  मोबाइल नंबर प्राप्त कर लिया गया जिसके बाद मोबाइल धारक के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तो प्राप्त नंबर मोती सोलंकी पुत्र रूगाराम सोलंकी निवासी अम्बावाड़ी शिव, बाड़मेर के रूप में उसकी पहचान हुई। नाम,पता लगने पर टीम द्वारा तुरंत मोती सिंह के पैतृक गांव पहुंची और उसे हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान चिन्हित नंबर को गिरफ्तार व्यक्ति ने पुलिस के सामने नंबर अपने नाम होना और वॉट्सएप पर आपत्तिजनक कमेंट करना भी स्वीकार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मोती सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने जिलेवासियों से सोशल मीडिया पर सावधानी बरतते हुए गलत कमेंटस नहीं करने की अपील भी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed