फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   one accused five year sentenced in attempt to rape case

कपड़े धो रही नाबालिग से किया था दुष्कर्म का प्रयास, अब पांच साल जेल

Thu, 09 Nov 2017 07:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 09 Nov 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
one accused five year sentenced in attempt to rape case
प्रतीकात्मक तस्वीर
जयपुर की महिला उत्पीड़न एवं दहेज प्रकरण मामलों की विशेष अदालत क्रम-2 ने 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले बंटी वर्मा उर्फ रोहित धोबी को पांच साल की सजा सुनाई है। सजा के साथ ही अदालत ने झोटवाड़ा निवासी इस अभियुक्त पर पन्द्रह हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने जुर्माना राशि जमा होने पर चौदह हजार रुपए पीड़िता को देने को कहा है।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत को बताया गया कि 24 मई 2011 को झोटवाड़ा में रहने वाली 13 वर्षीय पीड़िता के परिजन घर से बाहर गए थे। सुबह करीब दस बजे वह कपड़े धो रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले अभियुक्त ने आकर उसके कपड़े फाड दिए और दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के भाई को घर में आता देखकर अभियुक्त वहां से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता की ओर से झोटवाड़ा थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अदालत में आरोप पत्र पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed