{"_id":"58d48c244f1c1b46261a130a","slug":"om-mathur-demonstrate-his-power-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओम माथुर का जयपुर पहुंचने पर नायक की तरह स्वागत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओम माथुर का जयपुर पहुंचने पर नायक की तरह स्वागत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 24 Mar 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
om mathur
उत्तरप्रदेश में भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर को शुक्रवार को जयपुर पहुंचने पर नायक की तरह स्वागत हुआ। माथुर देर शाम जयपुर पहुंचे।
ओम माथुर सुबह दिल्ली से रवाना हुए थे लेकिन, जयपुर शाम को पहुंच सके। रास्ते में इनका जगह—जगह भव्य स्वागत हुआ। बहरोड, मनोहरपुर, शाहपुरा, चन्दवाजी सीकर रोड आदि स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान माथुर ने कहा कि यह जीत जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है।
बेहद खास है ये नाम
भाजपा की यूपी में बंपर जीत के बाद ही लगभग तय हो गया है कि पार्टी प्रदेश में या केन्द्र में बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। इसी के चलते उनके समर्थकों में खासा उत्साह है। ओम प्रकाश माथुर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का बेहद करीबी माना जाता है। माथुर शनिवार को कोर कमेटी की बैठक में भी सम्मलित होंगे। इसके बाद उनके सालासर बालाजी जाने का भी कार्यक्रम है।