फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   old age homes having 3-star facilities in rajasthan

राजस्थान में बनेंगे थ्री स्टार सुविधा वाले वृद्धाश्रम

Tue, 16 May 2017 05:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 16 May 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
 old age homes having 3-star facilities in rajasthan
राज्य वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम नारायण गालव की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड की बैठक - फोटो : Amar Ujala
राजस्थान में थ्री स्टार सुविधाओं वाले वृद्धाश्रम बनाए जाएंगे। इसके लिए गुजरात और मध्यप्रदेश में पहले से चल रहे वृद्धाश्रमों को देखने के लिए राजस्थान से एक दल जाएगा। 
विज्ञापन


यह फैसला मंगलवार को राजस्थान राज्य वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम नारायण गालव की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड की बैठक में लिया गया। गालव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा भूमि उपलब्ध कराकर दानदाताओं के सहयोग से पीपीपी मॉडल पर थ्री स्टार वृद्धाश्रम खोलने का प्रयास किया जाएगा। इन वृद्धाश्रमों में भोजन की जिम्मेदारी राज्य सरकार द्वारा संचालित अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से की जा सकेगी। 
विज्ञापन


चिकित्सा विभाग द्वारा वृद्धजनों के लिए दवाइयां लेने एवं पंजीयन कराने के लिए अलग से काउंटर खोलने के भी आदेश जारी किए गए है। उन्होंने बताया कि वृद्धजनों की समस्या के समाधान के लिए वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड अपने स्तर पर वेब पोर्टल तैयार करेगा, जिस पर वृद्धजन अपनी समस्याएं भेज सकेंगे। उन्होंने बताया कि गांवों, शहरों में ऎसे स्थानों का चयन किये जाने का प्रयास किया जायेगा, जहां सर्दी, गर्मी व वर्षा में वरिष्ठ नागरिकों को बैठने की सुविधा उपलब्ध हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में बोर्ड द्वारा गुजरात तथा मध्य प्रदेश में वरिष्ठ नागरिकों की गतिविधियों एवं राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का अध्ययन करने के लिए कार्यकारी अध्यक्ष एवं बोर्ड के तीन सदस्यों के एक दल द्वारा भ्रमण करने का निर्णय लिया गया। 


बैठक में विधायक जयनारायण पूनियां, रविन्द्र बोहरा, वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड के सदस्य नन्दलाल शर्मा,  रमेश चन्द शर्मा, कालीचरण दास खण्डेलवाल, महावीर चौधरी,  सहीराम चौधरी, निर्मला रावत तथा डॉ. उषा माथुर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed