{"_id":"59eb40214f1c1b9e678b6c33","slug":"now-the-fisheries-of-16-countries-home-minister-inaugurated-fish-equilibrium-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चुअल फिश एक्वेरियम: झीलों की नगरी में देखिए 16 देशों की 216 तरह की मछलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्चुअल फिश एक्वेरियम: झीलों की नगरी में देखिए 16 देशों की 216 तरह की मछलियां
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 21 Oct 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब राजस्थान के इस शहर में आपको झीलों के साथ विदेशी मछलियां भी देखने को मिलेंगी। आज प्रदेश के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
हम यहां बात कर रहे हैं राजस्थान के उदयपुर जिले कि जिसे झीलों की नगरी के नाम से जाना जाता है। अब यहां एक और आकर्षण जुड़ गया है और यह है वर्चुअल फिश एक्वेरियम। यहां फतहसागर झील के किनारे यूआईटी द्वारा यह एक्वेरियम बनवाया गया है। इसका उद्घाटन आज गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने फीता काटकर किया। इस एक्वेरियम की खास बात यह है कि यहां 150 टैंकों में 16 देशों से लाई गई करीब 216 किस्म की मछलियां रखी गई हैं, जिसे एक प्राइवेट कंपनी द्वारा संचालित किया जाएगा।
फिश एक्वेरियम रोजाना सुबह 9 से रात 11 बजे तक खुलेगा। बताया जा रहा है कि इसे देखने के लिए प्रति व्यक्ति टिकट 100 रुपए रखा गया है। वहीं, इसका सबसे बड़ा फायदा टूरिज्म सेक्टर को मिलेगा।