फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Now the allegation of molestation against this mahant

राजस्थान में एक और 'बाबा' रेप के आरोप में फंसा, दिल्ली की महिला ने कराया मामला दर्ज

Sun, 29 Oct 2017 03:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 29 Oct 2017 03:47 PM IST
विज्ञापन
Now the allegation of molestation against this mahant
प्रतीकात्मक तस्वीर
जोधपुर जिले के बिराई गांव स्थित रामस्नेही धाम रामचौकी के महंत के खिलाफ एक महिला ने छेड़छाड़ और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने महंत के खिलाफ यह मामला दिल्ली उत्तर के सब्जी मण्डी थाने में दो अक्टूबर को दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजस्थान के जोधपुर जिले की बावड़ी तहसील की ग्राम पंचायत बिराई में रामचौकी आश्रम स्थित है। मामले में आश्रम के महंत सुंदरदास पर दिल्ली स्थित आश्रम में एक शिष्या ने छेड़छाड़ व दुष्कर्म का आरोप लगाया है। दिल्ली के सब्जी मंडी थाना पुलिस के अनुसार 45 वर्षीय पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया है कि नवंबर 2014 में उसके साथ ये घटना घटित हुई। मामला सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस का सिपाही यहां बिराई गांव में आश्रम की तस्दीक करने आया, लेकिन वापस दिल्ली लौट गया। इस सम्बंध में जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक डॉ. रवि ने भी पुष्टि की है।
विज्ञापन


वहीं, यहां जोधपुर में आश्रम से जुड़े लोगों का कहना है कि यह मामला पूरी तरह झूठा है। महिला ने जिस दिन की यह घटना बताई है उस दिन महंत दिल्ली में नहीं थे, बल्कि जोधपुर में थे। उधर, फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी लगे ऐसे आरोप, जानिए कहां...

Now the allegation of molestation against this mahant
इससे पहले राजस्थान के अलवर जिले में स्थित दिव्य धाम के संत कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य फलाहारी महाराज के खिलाफ एक छात्रा ने दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में मामला दर्ज कराया था। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली छात्रा ने बताया था कि वह जयपुर में रहकर लॉ की पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान वह फलाहारी महाराज की सिफारिश पर एक वकील के सान्निध्य में इंटर्नशिप करने लगी। जैसे ही इंटर्नशिप खत्म हुई उसे तीन हजार रुपए का मानदेय मिला।

वह अपने जीवन की पहली तनख्वाह फलाहारी महाराज को समर्पित करने अलवर स्थित दिव्य धाम पहुंची। रिपोर्ट में पीड़िता छात्रा ने बताया कि 7 अगस्त यानी रक्षाबंधन के दिन वह फलाहारी के आश्रम में पहुंची तो उसने वहीं रुकने के लिए कहा। इसके बाद फलाहारी ने मौका देखकर उससे छेड़छाड़ का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed