{"_id":"58cbc3dc4f1c1b6e2132a8f4","slug":"nh11-bikaner-sikar-four-lane","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच 11 पर बीकानेर—सीकर मार्ग को चार लेन करने के लिए विधायक ने यह कहा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच 11 पर बीकानेर—सीकर मार्ग को चार लेन करने के लिए विधायक ने यह कहा...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 17 Mar 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच 11 पर बीकानेर—सीकर मार्ग को चार लेन करने की मांग शुक्रवार को विधानसभा में उठी। विधायक गोपाल जोशी ने कहा कि यहां हो चुकी हैं एक पूर्व विधायक समेत एक अन्य विधायक के रिश्तेदारों की सड़क हादसों में मौत।
बीकानेर पश्चिम से विधायक डॉ. गोपाल जोशी ने शुक्रवार को विधानसभा में बीकानेर से सीकर तक राजमार्ग को चार लेन का करने की मांग पर्ची के माध्यम से उठाई। डॉ. जोशी ने विधानसभा में बताया कि एनएच 11 पर बीकानेर से सीकर 220 कि.मी. मार्ग पर लगातार हादसे हो रहे है। उन्होंने यहां डिवाईडर सहित फोर लेन करने की मांग की। यह राष्ट्रीय राजमार्ग बीकानेर-सीकर होते हुए राजधानी जयपुर तक जाता है तथा बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ सरदारशहर होते हुए राजधानी दिल्ली भी जाता है। इससे यहां ट्रेफिक लगातार बढ़ रहा है। मेले-मगरियों के समय सालासर धाम व पूनरासर हनुमान धाम पर लाखों लोग पैदल चलते हैं। ऐसे में यहां हादसों का अंदेशा बना रहता है।
लूणकरनसर क्षेत्र के पूर्व विधायक भीमसेन चौधरी का दुर्घटनावश निधन इसी एनएच पर फतेहपुर के पास हुआ था। श्रीकोलायत क्षेत्र से सात बार विधायक रहे देवीसिंह भाटी की पत्नी कमलेश कंवर एवं पुत्र रविन्द्रसिंह का निधन भी सड़क हादसे में गुंसाईसर के पास हुआ था। जोशी ने सदन में बताया कि केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने यह प्रस्ताव राज्य सरकार की ओर से भेजने के लिए कहा था। इस पर संसदीय मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने इस मांग के समर्थन में केन्द्र को पत्र लिखने का आश्वासन दिया।