फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   newborn baby found in ajmer

मदर्स—डे पर शर्मसार हुई ममता, झाड़ियों में मिली नवजात

Sun, 14 May 2017 05:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 14 May 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
newborn baby found in ajmer
अस्पताल में भर्ती नवजात
अजमेर के केकड़ी में रविवार को एक नवजात झाड़ियों में पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची 108 की मदद से नवजात को अस्पताल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन


जहां एक ओर पूरे देश में लोग एक—दूसरे को मदर्स—डे की बधाइयां दे रहे थे, वहीं दूसरी ओर अजमेर के केकड़ी में झाड़ियों में एक नवजात रोती हुई मिलने पर सनसनी फैल गई। नवजात के रोने के आवाज सुनकर पास ही रास्ते से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस पर दी।


सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने तुरंत नवजात को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी चिकित्सकीय जांच की गई। डॉक्टरों के अनुसार नवजात बिल्कुल ठीक है, फिर भी उसकी पर्याप्त देखरेख के लिए स्टाफ को हिदायत दी गई है। सूचना पर अस्पताल में पहुंचे कुछ लोगों ने भी नवजात बच्ची को गोद लेने की इच्छा जताई है। हालांकि, अभी इस सम्बंध में कोई निर्णय नहीं हुआ है। उधर, इलाके में नवजात मिलने की खबर फैलते ही हर कोई उस कलयुगी मां की निंदा कर रहा था जिसने जन्म देने के बाद मासूम को झाड़ियों में मरने के लिए छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed