फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   New western disturbance active in Rajasthan, rain alert in many districts

Jaipur: राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, कई जिलों में बारिश का अलर्ट, 25 के बाद सामान्य होगा मौसम

Thu, 23 Mar 2023 01:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 23 Mar 2023 01:30 PM IST
सार

गुरुवार को अजमेर, जयपुर, टोंक, बीकानेर, कोटा जिलों और आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बादलों की गरज के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
New western disturbance active in Rajasthan, rain alert in many districts
बारिश का अलर्ट - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान में मौसम विभाग ने गुरुवार को अजमेर, जयपुर, टोंक ज़िलों के साथ ही बीकानेर और कोटा संभाग के जिलों और आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। नया पश्चिमी विक्षोभ गुरुवार से प्रभावी होने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन


विज्ञापन


बीकानेर, अजमेर, जयपुर, कोटा, जोधपुर संभाग में बारिश, ओलावृष्टि की संभावना
इस सिस्टम के प्रभाव से बीकानेर, अजमेर, जयपुर, कोटा, जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन, तेज हवाओं के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर संभाग के ज्यादातर भागों में तेज़ बदल गरजने, तेज हवाएं चलने, हल्के से मध्यम बारिश होने और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 मार्च से आंधी-बारिश की गतिविधियों में होगी कमी
24 मार्च को तंत्र का सर्वाधिक प्रभाव बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा सम्भाग में पड़ेगा। इस दौरान मेघगर्जन, आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि के रूप में होने की प्रबल सम्भावना है। 25 मार्च के राज्य में आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed