फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Naveen Yadav Says Gehlot government is being run by traitors It would be unfair to call the pilot a traitor

Rajasthan: 'गहलोत की सरकार ही गद्दारों से चल रही, पायलट को गद्दार कहना अनुचित होगा'

Mon, 28 Nov 2022 04:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 28 Nov 2022 04:42 PM IST
सार

राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच छिड़ी जुबानी जंग पर राजस्थान कांग्रेस के पूर्व सचिव नवीन यादव का बयान आया है। उन्होंने कहा, गहलोत की सरकार ही गद्दारों से चल रही है।

विज्ञापन
Naveen Yadav Says Gehlot government is being run by traitors It would be unfair to call the pilot a traitor
पूर्व सचिव, नवीन यादव का बयान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में चल रहे सत्ता के ड्रामे के बीच कभी सीएम अशोक गहलोत के नजदीकी रहे राजस्थान कांग्रेस के पूर्व सचिव नवीन यादव का कहना है, इस उम्र में खुद को गांधीवादी कहलाने वाले गहलोत की ओर से सचिन पायलट को बार-बार गद्दार कहना शोभा नहीं देता। कांग्रेस के वरिष्ठ और युवाओं के आदर्श हमेशा संयम बरतने वाले गांधीवादी कहलाने वाले गहलोत को शोभा नहीं देता कि अपनी इस उम्र में अपना आपा खोकर पायलट को बार-बार गद्दार कहकर मीडिया में प्रचारित करें। जबकि उनकी खुद की सरकार निर्दलीय विधायकों पर निर्भर है, जो कि कांग्रेस का सिंबल नहीं मिलने पर कांग्रेस से गद्दारी कर चुनाव लड़े।

विज्ञापन


नवीन यादव ने कहा, उनके बारे में मुख्यमंत्री का क्या कहना है। उन गद्दारों में से कुछ उनके राजनैतिक सलाहकार भी हैं, जो उन्होंने खुद बनाए हैं। क्या अशोक गहलोत शरद पवार, ममता बनर्जी और जगन मोहन रेड्डी को कांग्रेस का गद्दार कहकर राष्ट्रीय राजनीति के अंदर बवाल नहीं पैदा कर सकते हैं। इस पर अशोक गहलोत को अपनी गद्दार कहने की सोच का स्पष्टीकरण देना चाहिए।
विज्ञापन


यादव का कहना है कि यह आम कार्यकर्ता की मांग है कि राजस्थान से राज्यसभा में जीते तीन सांसद मुकुल वासनिक, रणदीप सुरजेवाला और तिवारी भी उन्हीं गद्दार विधायकों के वोटों पर ही जीतकर राज्यसभा में सांसद बने हैं। उन्हें भी गद्दारों के बारे में अपना स्पष्टीकरण देना चाहिए। राजस्थान में पिछले कई साल से कांग्रेस की सरकार रिपीट नहीं कर पा रही है और यह आगे कैसे हो कि कांग्रेस सरकार आगामी विधानसभा चुनाव में रिपीट कर पाए। इस ओर ध्यान न देकर एक नेता अपनी गद्दी बचाने के लिए लड़ रहा है। एक नेता गद्दी पाने के लिए संघर्ष कर रहा है। ऐसे में कांग्रेस का कार्यकर्ता असमंजस में है कि वह क्या करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यादव ने कहा, कांग्रेस कार्यकर्ता विश्वास से चलते हैं और उनकी खून-पसीने की मेहनत के चलते मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल ने विश्वास मत पाया। अब उन मंत्रियों की एसीआर भरने के लिए कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता और आवाम अपने विचार सामने लाए। सभी मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्र से एक हजार कार्यकर्ता और आवाम से फॉर्म भरवाए जाएं कि जिसमें उनका पता और मोबाइल नंबर भी रहे। यह पूरा ब्योरा आलाकमान को दिया जाए।


नवीन यादव ने अपनी बात दोहराते हुए कहा, राजस्थान में एससी की 34 विधानसभा सीटें, एसटी की 25 विधानसभा सीटें हैं। इसके अलावा यह दोनों वर्ग राजस्थान के संपूर्ण 200 विधानसभा क्षेत्र पर अपना प्रभाव रखती हैं। लेकिन कांग्रेस ने कभी इनको तवज्जो नहीं दी। कांग्रेस को सरकार रिपीट करनी है तो इसमें से कोई बड़ा प्रयोग करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष एससी/एसटी में से किसी को बनाकर इन लोगों में अपना विश्वास कायम करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed