{"_id":"59ccf5554f1c1bca538b4c47","slug":"murderer-of-a-police-constable-arrested-by-ajmer-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा सिपाही को गोलियों से भूनने वाला ईनामी बदमाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा सिपाही को गोलियों से भूनने वाला ईनामी बदमाश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 28 Sep 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
अजमेर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पप्पू उर्फ झंडा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बर्खास्त सिपाही को गोलियों से भूनने वाला फरार ईनामी बदमाश लंबे समय के बाद आज पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अजमेर की कोतवाली थाना पुलिस ने बर्खास्त सिपाही की हत्या के मामले में फरार चल रहे ईनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश पर राजस्थान पुलिस ने पांच हजार रूपए का ईनाम घोषित कर रखा था और वो पिछले लंबे समय से फरार चल रहा था।
अजमेर उत्तर वृताधिकारी डीएसपी राजेश मीणा ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के इंडोर स्टेडियम के बाहर बर्खास्त सिपाही धर्मेन्द्र चौधरी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का मुख्य आरोपी संजय मीणा पूर्व में गिरफ्तार हो चुका था जबकि उसका साथी पप्पू उर्फ झंडा जिस पर कि पांच हजार का ईनाम था वह फरार चल रहा था। मीणा ने बताया कि कोतवाली थानाधिकारी बनवारी लाल मीणा पिछले 13 दिन से दिल्ली, भरतपुर सहित कई अन्य स्थानों पर दबिश दे चुके थे लेकिन पप्पू हर बार गच्चा देकर निकल जाता।
इस बार थानाधिकारी मीणा ने झंडे को दौसा के महुआ में शराब पीते हुए दबोच लिया। उन्होंने कहा कि आरोपी झंडे ने पुलिस से बचने के लिए खुदकुशी का भी प्रयास किया था मगर पुलिस ने उसे ऐसा करने से पहले ही रोक दिया।
विज्ञापन
डीएसपी मीणा की मानें तो झंडा इतना शातिर है कि कभी भी मोबाईल नहीं रखता और हमेशा किसी अन्य के फोन से बात करके सामने वाले तक मैसेज पहुंचा देता था। पुलिस अब पप्पू उर्फ झंडे को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इससे पहले इस शातिर अपराधी पर हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, मारपीट सहित कई प्रकरण दर्ज हैं।