{"_id":"5a213a014f1c1b76678bed66","slug":"murder-and-rape-a-man-killed-his-sister-in-law-in-ajmer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहले भाभी की हत्या और फिर लाश के साथ बनाए संबंध ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले भाभी की हत्या और फिर लाश के साथ बनाए संबंध
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 01 Dec 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
एक युवक के सिर हैवानियत इस कदर सवार हुई कि उसने पहले अपनी भाभी की हत्या कर दी और फिर उसकी लाश के साथ संबंध बनाए।
घटना राजस्थान के अजमेर जिले की है। रामगंज थाना पुलिस ने विवाहिता की हत्या की इस वारदात का 48 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने मृतका के देवर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।
आईपीसी मोनिका सैन ने वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि सुभाषनगर स्थित सुंदर नगर में रहने वाली दुर्गा देवी संदिग्ध परिस्थितियों में घायल होकर 28 नवम्बर को जेएलएन अस्पताल पहुंची थी। जहां उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने संदिग्ध मौत मानकर रामगंज थाना पुलिस को सूचना दी थी।

Trending Videos
प्राइवेट पार्ट पर मिले हैं चोट के निशान
rape attempt
पुलिस ने जब मामले की तहकीकात की तो मृतका के गले और गुप्तांग पर जाहिरा चोट के निशान मिले। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया और पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम में शारीरिक संबंध बनाने व गला घोटकर हत्या करने की बात सामने आई।
रामगंज थानाधिकारी अजयकांत रतूड़ी ने बताया कि मामले में गहनता से जांच की गई तो सामने आया कि रिश्ते में देवर लगने वाले राजू ने ही दुर्गा को मौत के घाट उतारा है। राजू को हिरासत में लेकर पूछा की तो उसने वारदात करना कबूल कर लिया। साथ ही उसने लाश के साथ संबंध बनाने की बात भी स्वीकार की।

दरवाजा नहीं खोला तो आया गुस्सा
Murder
राजू ने पुलिस को बताया कि वह दुर्गा से संबंध बनाना चाहता था। इसके लिए उसने कई बार प्रयास किए। घटना के एक दिन पहले रात में भी उसने दुर्गा के साथ दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला।
जिसके बाद वह काफी गुस्से में था। दूसरे दिन जब घर के सभी लोग कहीं गए हुए थे। इस दौरान वह मौका पाकर दुर्गा के कमरे में घुस गया और वहां उस पर शरीरिक संबंध के लिए दबाव बनाने लगा।
दुर्गा ने मना किया तो उसने चुन्नी से गला घोंटकर उसे मौत की नींद सुला दिया। इसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। फिलहाल राजू को अदालत में पेश कर रिमाण्ड पर लिया जाएगा।