फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   mumbai fire in restaurant two girs from rajasthan also died

मुम्बई हादसे में राजस्थान की खुशबू और किंजल की भी मौत, सेलिब्रेट करने गई थी बर्थडे

Sat, 30 Dec 2017 10:55 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 30 Dec 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
mumbai fire in restaurant two girs from rajasthan also died
फाइल फोटो।
चंद रुपयों का लालच और लापरवाही मुम्बई के कमला मिल्स कंपाउड हादसे में 14 लोगों की दर्दनाक मौत का कारण बन गया। बॉलीवुड संगीतकार शंकर महादेवन के बेटे के मोजोस रेस्तरां और वन अबव पब में बृहस्पतिवार रात्रि को लगी आग में राजस्थान की रहने वाली दो बेटियां भी अपने नौ दोस्तों के साथ जल गई।
विज्ञापन


राजस्थान के सांचौर की रहने वाली खुशबू और किंजल की इस हादसे में मौत हो गई। जिसके बाद सांचौर कस्बे में शोक की लहर है। दोनों की ही शादी मुम्बई में कुछ वर्ष पूर्व हुई थी और दोनों करीबी दोस्त थी।
विज्ञापन

खुशबू की थी बर्थडे पार्टी 

mumbai fire in restaurant two girs from rajasthan also died
खुश्बू पार्टी में
कमला मिल्स कंपाउड के जिस रेस्ट्रां में आग लगी वहां खुश्बू व उसके करीबी मित्र उसकी बर्थडे पार्टी के लिए आए हुए थे। आग लगने के दौरान खुशबू व किंजल सहित उनके नौ दोस्त बचने के लिए वॉशरूम मेंं घुस गए। लेकिन आग फैली और धुंआ अधिक होने के कारण दम घुटने से इन लोगों की मौत हो गई। बर्थडे ​के दिन खुशबू की मौत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। वहीं नियम-काननू का धता बताकर रेस्ट्रां चलाने वाले लोगों पर अब कार्रवाई की मांग की जा रही है।

मुम्बई में ही होगा अंतिम संस्कार

mumbai fire in restaurant two girs from rajasthan also died
फाइल फोटो।
सांचौर की रहने वाली खुशबू और किंजल का अंतिम संस्कार मुम्बई में ही किया जाएगा। जानकारी के अनुसार खूश्बू कांग्रेसी नेता बाबूलाल मेहता की पौत्री है। जबकि किंजल सांचौरी व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष भोपालचंद मेहता के बड़े भाई की पुत्रवधु है। दोनों के ही परिवार के करीबी सदस्य सांचौर से मुम्बई के लिए रवाना हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed