{"_id":"5a0278424f1c1b0d698ba1e2","slug":"more-than-50-thousend-student-will-sing-vande-matram-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: 50 हजार से ज्यादा युवाओं ने एक साथ गाया वंदे मातरम्, 300 संगीतकारों ने दिया साथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: 50 हजार से ज्यादा युवाओं ने एक साथ गाया वंदे मातरम्, 300 संगीतकारों ने दिया साथ
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वॉयस आॅफ यूनिटी कार्यक्रम के तहत आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 50 हजार से ज्यादा युवाओं ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम का एक साथ गायन किया। बॉलीवुड संगीतकार आनंद जी के निर्देशन में 300 संगीतकारों के साथ हुए इस कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान यूथ बोर्ड व एचएसएस ने किया था।
विज्ञापन
पारंपरिक व आधुनिक वाद्ययंत्रों के साथ हुए इस कार्यक्रम के लिए युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। हाथ में तिरंगा और देशभक्ति के जज्बात से भरे हजारों युवाओं का अल सुबह से एसएमएस स्टेडियम पहुंचना प्रारंभ हो गया था। कार्यक्रम में देशभर से जुटे संगीतज्ञों ने कई देशभक्ति गीतों की भी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
पहले भी हो चुके है आयोजन
वसुंधरा राजे
संगीतकार आनंद जी के निर्देशन ने कार्यक्रम की खूबसूरती को और निखार दिया। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री सुरेश प्रभु के अतिरिक्त कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। वॉयस आॅफ यूनिटी कार्यक्रम का शुभारंभ आज सुबह योगाभ्यास के साथ हुआ। गौरतलब है कि इस कार्यक्रम के लिए बीते कई माह से तैयारियां चल रही थी। इससे पूर्व भी जयपुर में इस तरह के दो आयोजन एचएसएस फाउण्डेशन की ओर से हो चुके है।