{"_id":"593940b64f1c1b831c9ca304","slug":"more-success-achieved-by-private-than-government-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBSE 10 th Result: यहां पिछड़े सरकारी, प्राइवेट पड़ गए भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RBSE 10 th Result: यहां पिछड़े सरकारी, प्राइवेट पड़ गए भारी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 08 Jun 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
रिजल्ट
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं के परीक्षा परिणामों में प्राइवेट स्कूलों ने राहत की सांस ली है। प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के मुकाबले में ज्यादा रहा है। इससे पहले जारी किए गए तीन परिणामों में सरकारी स्कूलों के परिणामों ने प्राइवेट स्कूलों को पटखनी दी थी। प्राइवेट स्कूलों का सफलता प्रतिशत न केवल सरकारी स्कूलों से ज्यादा रहा है, बल्कि पिछले साल के अपने परिणामों से भी बेहतर रहा है।
बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम दसवीं बोर्ड की परीक्षा में 75.69 फीसदी रहा है, जबकि पिछले साल यह प्रतिशत 71.95 फीसदी रहा था। अब अगर बात प्राइवेट स्कूलों की करें तो इस साल के दसवीं के परिणामों में इनका सफलता प्रतिशत 82.49 फीसदी रहा है, सरकारी स्कूलों से छह फीसदी से भी ज्यादा रहा है। यह प्रतिशत पिछले साल 79.85 फीसदी रहा था।
इससे पूर्व जारी किए गए परिणामों में सरकारी स्कूल भारी पड़े हैं। सरकारी स्कूलों ने कला के परिणामों में 91.16 फीसदी रहा है जबकि प्राइवेट स्कूलों की सफलता का प्रतिशत 88.14 फीसदी रहा है। सरकारी स्कूलों में विज्ञान के परीक्षा परिणामों में 11 फीसदी वृद्धि हुई है।