{"_id":"597088ce4f1c1bc7118b4581","slug":"moon-shot-bus-arrives-in-jaipur-to-show-space-missions-to-school-kids","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभर में घूम-घूम कर स्पेस मिशन की जानकारी दे रही है ये खास बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभर में घूम-घूम कर स्पेस मिशन की जानकारी दे रही है ये खास बस
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 20 Jul 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
बस के आगे तस्वीर खिंचाते बच्चे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मून शॉट' नामक एक साइंस बस देश के 10 राज्यों में करीब 12,500 किलोमीटर की यात्रा कर बच्चों को स्पेस के बारे में जानकारी दे रही है। इस बस में बैठकर बच्चे स्पेस में सैटेलाइट लॉन्च किए जाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं।
ये बस राजस्थान की राजधानी जयपुर भी पहुंची थी, जहां सांगानेर के एक सरकारी स्कूल में बच्चों ने 'टीम इंडस' के साथ स्पेस में सैटेलाइट लॉन्च करने से लेकर उसकी मॉनिटरिंग के बारे में जाना।
बैंगलुरु की एक टैक कंपनी द्वारा इस साल दिसंबर में इसरो की मदद से अंतरिक्ष में भेजे जा रहे कमर्शियल रोवर भेजा जा रहा है जो देश और दुनिया में अपने आप में एक और कारनामा होगा, जिसका भागीदार इसरो बनेगा।
विज्ञापन
इस प्रोजेक्ट में इसरो के कम से कम दो दर्जन से भी अधिक पूर्व वैज्ञानिक काम कर रहे हैं। टीम इंडस प्रोजेक्ट के इस स्पेस एजुकेशन प्रोग्राम को लीड कर रही नीलू मित्तल ने बताया कि कंपनी ने बच्चों को विज्ञान की रहस्यमयी दुनिया से जोड़ने के लिए 'मून शॉट' नामक बस 9 राज्यों में करीब सालभर तक 12,500 किलोमीटर का सफर तय करेगी और सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को अंतरिक्ष में भेजे जाने वाले प्रोजेक्टस की जानकारी देगी।
इस प्रोग्राम के तहत बच्चों के लिए क्विज कॉम्पिटशन भी रखा जा रहा है और उसे जीतने वालों को पुरस्कृत करके उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य भी किया जा रहा है। इस बस की यात्रा इस साल फरवरी में शुरु हुई थी, जिसमें ये बस अब तक कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान में घूम चुकि है।
अब ये बस हरियाणा, उत्तरप्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडू का सफर करेगी। बस 100 दिनों की अपनी यात्रा पूरी कर चुकि है, जिसमें करीब 20,000 बच्चों ने अंतरिक्ष की दुनिया को करीब से जाना है।