{"_id":"597565aa4f1c1b90478b463c","slug":"monsoon-active-in-jaipur-and-nearby-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन में लगी बारिश की झड़ी, दो दिन से बरस रहे बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन में लगी बारिश की झड़ी, दो दिन से बरस रहे बदरा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:04 PM IST
विज्ञापन
जयपुर में एक स्थान पर बारिश के कारण धंसी सड़क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावण माह में भगवान भोले का अर्शीवाद लेने के लिए आज सुबह से शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रहीं है। वहीं भक्तों को इन्द्रदेव का भरपूर आर्शीवाद मिल रहा है।
विज्ञापन
रविवार सुबह से जयपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में प्रारंभ हुआ बारिश का दौर आज सुबह भी जारी है। मौसम विभाग से मिली जानकार के अनुसार केवल जयपुर में दो दिन के दौरान तीन इंच से अधिक बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
जबकि राजस्थान में बारिश का आंकड़ा दो दिन के दौरान करीब दस इंच का रहा है। मानसून सीजन का काफी हिस्सा बीत चुका है लेकिन जयपुर व कई जिलों में उम्मीद के अनुसार बारिश नहीं हुई है। लेकिन रविवार सुबह से लगी बारिश की झड़ी आज भी लोगों को काफी सुखद अहसास करा रही है।
विज्ञापन
कभी तेज तो कभी धीरे हो रही बारिश सुकून पहुंचाने वाली है। बारिश के कारण जयपुर व आसपास के पिकनिक स्पॅाट आबाद हो गए है। वहीं प्रदेश भर में जारी बारिश का दौर के बाद प्रमुख बांधों व एनिकट में पानी की आवक प्रारंभ हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहेगा।