{"_id":"593a464f4f1c1b34539ca8e4","slug":"modi-fest-rajnath-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी फेस्टः देश में किसानों के उग्र आंदोलन के माहौल में उपलब्धियों का बखान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी फेस्टः देश में किसानों के उग्र आंदोलन के माहौल में उपलब्धियों का बखान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:25 PM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर जयपुर में आयोजित मोदी फेस्ट में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह मध्य प्रदेश में किसानों के उग्र आंदोलन व विभिन्न राज्यों में फैल रही इस आंदोलन चिंगारी को लेकर कुछ भी नहीं बोले। उन्होंने अपने भाषण में सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं व सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।
राजनाथ मुम्बई से विशेष विमान में जयपुर पहुंचे और यहां जयपुर एयरपोर्ट के बाहर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे मुहाना मंडी स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों के बारे में चिंता है। किसान ही देश का सबसे बड़ा उत्पादक है और सबसे बड़ा उपभोक्ता भी है। देश में किसान धनवान नहीं है, तो देश भी धनवान नहीं हो सकता। देश में पहली सरकार है, जो वर्ष 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
उन्होंने कहा कि भारत गांवों का देश है, इसलिए गांवों के विकास के बिना देश का विकास सम्भव नहीं है। ये सरकार गरीबों और किसानों के लिए जी जान से जुटी है और कई योजनाएं और कार्यक्रम उनके लिए विशेष तौर पर तैयार किए गए हैं। सरकार ने उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, जन-धन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित कई योजनाओं और उनके लाभ के बारे में बताया।