फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Modi fest: Rajnath in Jaipur

मोदी फेस्टः देश में किसानों के उग्र आंदोलन के माहौल में उपलब्धियों का बखान

Fri, 09 Jun 2017 12:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 09 Jun 2017 12:25 PM IST
विज्ञापन
Modi fest: Rajnath in Jaipur
राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर जयपुर में आयोजित मोदी फेस्ट में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह मध्य प्रदेश में किसानों के उग्र आंदोलन व विभिन्न राज्यों में फैल रही इस आंदोलन चिंगारी को लेकर कुछ भी नहीं बोले। उन्होंने अपने भाषण में सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं व सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।
विज्ञापन


राजनाथ मुम्बई से विशेष विमान में जयपुर पहुंचे और यहां जयपुर एयरपोर्ट के बाहर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे मुहाना मंडी स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों के बारे में चिंता है। किसान ही देश का सबसे बड़ा उत्पादक है और सबसे बड़ा उपभोक्ता भी है। देश में किसान धनवान नहीं है, तो देश भी धनवान नहीं हो सकता। देश में पहली सरकार है, जो वर्ष 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत गांवों का देश है, इसलिए गांवों के विकास के बिना देश का विकास सम्भव नहीं है। ये सरकार गरीबों और किसानों के लिए जी जान से जुटी है और कई योजनाएं और कार्यक्रम उनके लिए विशेष तौर पर तैयार किए गए हैं। सरकार ने उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, जन-धन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित कई योजनाओं और उनके लाभ के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed