फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   MLA Gyandev Ahuja wrote letter to the chief minister

पार्टी के विधायक ने ही राजे सरकार को दिखाया आईना

Sat, 27 May 2017 05:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 27 May 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
MLA Gyandev Ahuja wrote letter to the chief minister
ज्ञानदेव आहूजा
राजस्थान की भाजपा सरकार को अब उनके ही विधायक आईना दिखा रहे हैं। पहले घनश्याम तिवाड़ी और अब ज्ञान देव आहूजा। आहूजा ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को हाल ही में एक पत्र लिखा। इस पत्र में उन्होंने न सिर्फ सरकार को सलाह दी बल्कि दूसरे राज्यों से सबक लेने के लिए मिसालें भी दे दी।
विज्ञापन


आहूजा ने तीन मुद्दों को लेकर सीएम को पत्र लिखा। इस पत्र में उन्होंने लिखा कि राजस्थान में बजरी का अवैध खनन हो रहा है। इसे रोकने के लिए सरकार को मध्यप्रदेश सरकार की तरह कदम उठाने चाहिए। उन्होंने लिखा कि एमपी की शिवराज सिंह चौहान सरकार के आदेश के बाद नर्मदा नदी पर पूरी तरह बजरी के खनन पर रोक लगा दी गई है। दूसरी नदियों पर भी मशीन से खनन पर रोक लगाई गई है जबकि राजस्थान में प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है। यहां चम्बल, बनास नदी पर मशीन व सभी तरह के बजरी खनन पर रोक लगाई जा  सकती है। गंगा, यमुना व नर्मदा की तर्ज पर ही राजस्थान में भी किसी नदी को लोगों की भावना से जोड़ने के लिए मां का स्वरूप देना चाहिए।
विज्ञापन


आहूजा ने दूसरी मांग की है कि जिस तरह छत्तीसगढ़ सरकार ने पांच लाख रुपए सालाना वसूली वाले टोल टैक्स बूथ पर टोल खत्म करने के आदेश दिए हैं। इसी तरह राजस्थान में भी एक ही मार्ग पर तीन से चार टोल बूथोंके स्थान पर एक ही टोल बूथ किया जाना चाहए। इसके साथ ही सालाना 50 लाख रुपए तक के टोल बूथों को समाप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आहूजा ने लिखा है कि राज्य में बड़ी संख्या में अवैध रूप से खनन रायल्टी ठेके संचालित हैं। राज्य में ठेकों को समाप्त कर अवैध रॉयल्टी ठेकों को समाप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed