फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   mla and mayor from bharatpur also own the illegal marriage home

भरतपुर हादसा: विधायक-मेयर के मैरिज होम भी अवैध!

Sat, 13 May 2017 04:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 13 May 2017 04:17 PM IST
विज्ञापन
mla and mayor from bharatpur also own the illegal marriage home
फाइल फोटो।

भरतपुर के मेयर शिवसिंह भौंट औैर भरतपुर शहर विधायक विजय बंसल भी अवैध मैरिज होमों के संचालकों की सूची में सम्मलित हैं। मेयर जहां सिद्धेश्वर मैरिज गार्डन के संचालक है वहीं विधायक विजय बंसल द पार्क के नाम से मैरिज होम संचालित करते है। दो दिन पूर्व ही भरतपुर के सेवर कस्बे में स्थित एक अवैध मैरिज होम 24 लोगों की मौत का कारण बना था।

विज्ञापन


भरतपुर हादसे के बाद प्रदेश भर में अवैध मैरिज होम के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भरतपुर में कहा था। राजधानी में स्वायत शासन विभाग में बैठने वाले अधिकारी दबी जुबां में स्वीकारते है कि यह हाल केवल भरतपुर का ही नहीं है प्रदेश के अन्य जिलों में भी नेताओं के अवैध मैरिज होम संचालित हो रहें है। जिसके कारण कार्रवाई करने में समस्या आती है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार जयपुर, भरतपुर, कोटा व जोधपुर नगर निगम क्षेत्र में 493 मैरिज होम ऐसे है जो अवैध रुप से संचालित हो रहें है।
विज्ञापन


अधिकारियों को अवैध मैरिज होम की जानकारी होने के बाद भी अभी तक इन पर कार्रवाई नहीं हो सकी। बुधवार को भरतपुर में हुई दुखातिंका के बाद जयपुर में 12 अवैध मैरिज होम पर कार्रवाई तो हुई लेकिन यह केवल खानापूर्ति ही लग रही है। इन मैरिज होम के पास लाईसेंस तो दूर की बात सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed