फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ministers Ashok Chandna statement on Rajasthan Political Crisis

Rajasthan: पायलट के विरोधी अशोक चांदना का बयान, 'विधायक अब फ्रंट फुट पर आकर खेल रहे हैं, हम अब डर नहीं सकते'

Tue, 27 Sep 2022 07:57 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 27 Sep 2022 07:57 AM IST
सार

विधायकों के बैठक में नहीं आने पर माकन ने कार्रवाई करने की बात कही थी। इसपर अशोक चांदना ने कहा कि हम देखेंगे कि वे कब कार्रवाई करेंगे। हम डर नहीं सकते।

विज्ञापन
Ministers Ashok Chandna statement on Rajasthan Political Crisis
खेल मंत्री अशोक चांदना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के सियासी संकट पर सचिन पायलट के धुर विरोधी माने जाने खेलमंत्री अशोक चांदना ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। बात रखना बगावत नहीं है। 

विज्ञापन


अजय माकन ने विधायकों के बैठक में नहीं आने को अनुशासनहीनता करार दिया था और कार्रवाई की बात कही थी। उनके इस बयान पर अशोक चांदना ने कहा कि हम देखेंगे कि वे कब कार्रवाई करेंगे। हम डर नहीं सकते। मैंने पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं और कई लोगों ने इसे खुशी-खुशी किया है। पत्र सार्वजनिक डोमेन में नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परिवार है। परिवार में किसी भी स्तर पर जाकर अपनी बात रखनी पड़े तो हम जरूर रखेंगे। ऐसे में विधायक अब फ्रंट फुट पर आकर खेल रहे हैं।

विज्ञापन




गहलोत सीएम रहेंगे या नहीं, इसको लेकर उन्होंने कहा कि हर सवाल का उत्तर आने वाला समय देगा। चांदना ने यह भी कहा कि इस सियासी संकट पर मैं कुछ कहना नहीं चाहता, क्योंकि अक्सर मेरी बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कुछ दिन पहले अजमेर के पुष्कर में चांदना पर जूता उछाला गया था। इस कांड के बाद चांदना खुलकर पायलट के विरोध में आ गए थे। वहीं पायलट समर्थक चांदना से इसलिए नाराज है कि उन्होंने बगावत के समय गहलोत कैंप का साथ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed